ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डॉ सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शहडोल डॉ एम0एस0 सागर के निर्देशन में ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता 2020-21 में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा कल्याणपुर स्थित आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल में आयोजित किया गया। ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता कार्यक्रम में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ तेल मसाले आदि में किस प्रकार की मिलावट होती है, इस बात की जानकारी बच्चों तथा आशा कार्यकर्ताओं को दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ मसाले तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थ में परीक्षण के माध्यम से मिलावट की जांच हम कर सकते हैं इस बात की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के प्राचार्य श्री संजय मिश्रा एवं अन्य स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.