कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन के मैदान का निरीक्षण

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज हायर सेकेण्ड्री स्कूल पुलिस लाइन के मैदान का निरीक्षण किया तथा मैदान की झाड- झंखाड हटाने एवं लगभग 10 एकड के मैदान का समतलीकरण कराकर प्ले ग्राउण्ड के रूप में विकसित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उसके सामने लगभग 5 एकड के खाली मैदान में गार्डन बनाने एवं अन्य पर्यावरणीय गतिविधियां तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस के स्टाफ द्वारा डियूटी से थके हारे आने पर उन्हें बेहतर वातावरण एवं उनके परिवार को घूमने टहलने की सुविधा सहित आस-पास के लोगो भी इस मैदान का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर डीएसपी श्री अखिलेश तिवारी, आरआई पुलिस लाइन श्री दिनेश मर्सकोले सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.