भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या वंशिका ने पुरे जिले का लिया ठेका या फिर सोन नदी की खदानों का है ठेका 

472
Above News
शहडोल जिले में वंशिका ग्रुप का फैला गुंडा राज,  गरीब जनता का वंशिका के गुर्रे कर रहे  शिकार

मध्य  प्रदेश की शिवराज सरकार जहां माफिया राज जो से उखाडने मे लगी है जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया जारहा है भूमाफिया, कोलमाफिया, रेतमाफिया, कबाडमाफिया, शराबमाफिया, भ्रष्ट अधिकारियों पर कडी कार्यवाही करना है वहीं जिले के संवेदनशील कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ताबड़तोड़ कार्यवाही भी जिले मे कर रहे हैं और वही बडी -बडी कार्यवाहीयों से माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है पर सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के इतने कडे निर्देश के बाद भी शहडोल जिले में वंशिका ग्रुप का फैला गुंडा राज आखिर किसकी सह पर चल रहा है बाहर से आई वंशिका का गुडा राज शहडोल जिले में वंशिका के गुर्रों की दहशत में है गरीब जनता |


शहडोल| एक बार फिर वंशिका ग्रुप के गुर्रो ने बरसाया गरीब जनता पर अपना कहर |जब से शहडोल जिले मे वंशिका ग्रुप ने रेत खदान का काम लिया है पुरे जिले मे पुरे जिले मे कही न कहीं वंशिका ग्रुप के गुर्रो का तहशत सुनने को मिलती हैं ये हम नही पुलिस की डायरी मे लिखी रिपोर्ट  के आधार पर बता रहे है आखिर क्यों जिले में बैठे प्रशासनिक अधिकारी वंशिका ग्रुप की दहशत पर रोक लगाने मे फेल है वहीं खनिज विभाग मे बैठे अधिकारी तो मजे से  सरकार के वेतन से चाय विस्केट खा रहे हैं |वहीं जब से वंशिका ग्रुप ने रेत का ढेका लिआ है तब से खनिज विभाग का कार्य तो वंशिका ग्रुप के पाले हुए गुर्रे कर रहे हैं तो खनिज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को काफी राहत है | तभी तो बटली घाट की जप्त शुदा पनडुब्बी आज तक नहीं मिली आखिर कहां गयी बटली घाट मे जप्त की गई पनडुब्बी |

बुढार के अमलई चौराहे पर वंशिका के गुर्रो का ताडंव 


विगत दिनों पूर्व वंशिका ग्रुप के गुर्रो ने बुढार थाना अंतर्गत एक व्यक्ति को सरेआम अमलई चौराहे पर जब के पिटा हलाकी बुढार थाना प्रभारी ने बंशिका के गुर्रो को पकड कर जेल भेजा पर बुढार जैसे कोयलांचल क्षेत्र में इतनी बडी घटना कैसे हो गयी ब्यौहारी की बोड्डिया रेत खदान हो या फिर गोहपारु थाना क्षेत्र की खदाने हो कही भी कभी भी गोली चल जाती है सरेआम गरीब जनता को पिटा जाता है जब से बंशिका ग्रुप जिले में आई जिले में बंशिका का गुंडा राज फैला है इनपे आखिर कौन लगाऐगा अंकुश|

लकड़ी लेने आए ट्रैक्टर चालक और मालिक को वंशिका के गुर्रो ने पिटा 

जिले की रेत खदानों के समूहों का ठेका लेने वाली वंशिका कंस्ट्रक्शन ग्रुप के गुर्रो  द्वारा सरफा नदी के पास ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के साथ मारपीट की गई। चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए ठेका कंपनी के गुर्रों ने इन दोनों को बचाने आए ग्रामीणों से भी विवाद किया। सूचना पर पहुंची सिंहपुर पुलिस को देख कुछ गुर्रे  तो भाग गए, वहीं सात गुर्रो को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई। रेत ठेका कंपनी के करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

 बेरोजगार युवको को वंशिका का आई कार्ड ने पहुचाया जेल 

जिहा शहडोल जिला एक आदिवासी जिला होने के कारण यहाँ की जनता लोगो पर जल्दि फरोसा कर लेती है विगद दिनो पहले गोहपारु थाने में वंशिका ग्रुप के लोगो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7-8 लडके डकैती की योजना बना रहे है पुलिस पुरी इमानदारी से पहुची और मौके से सभी को पकड भी लिया गया और उन बेरोजगार युवको की जम के पिटाई कर जेल भी भेज दिया वही इन युवको को न अपने परिवार से मिलने दिया न इन बेरोजगार युवको की समस्या किसी ने सुनी जबकी बेचारे बेरोजगार युवक वंशिका ग्रुप मे काम करते थे कई महीनों से वेतन न मिलने पर जीयम के बुलाने पर गोहपारु थाना अंतर्गत रेत खदान गये थे जहां से यह कह कर लौटा दिया गया था की वेतन आज नही कल मिलेगा रेत खदान से लौटते समय बेरोजगार युवको को पुलिस ने पकड़ा और अपराधी बना जेल भेजा दिया जिसका परिवार के लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों को अपनी समस्या बताई पर आज तक आवेदनो की जांच पुलिस ने नही की और ना ही पुलिस के बडे अधिकारीयो ने करवाई आखिर क्यों  |

यह है पुरा मामला 

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वंशिका ग्रुप के गुर्रे चार पहिया वाहन क्र. एमपी 54टी0802 और एमपी18टी 2793 से सरफा नदी के पास पहुंचे। वहीं कोई रेत खदान नहीं है। वहां पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक भोला बैगा से पूछताछ की तो उसने लकड़ी लेने आने की बात कही। इस पर वंशिका के गुर्रे उसे धमकाते हुए मारपीट करने लगे। यह देख खेत मेे मौजूद ट्रैक्टर मालिक सिंहपुर निवासी मुकेश कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा मौके पर पहुंचे तो उससे भी मारपीट की जाने लगी। आसपास के लोग भी वहां पहुंच  गए और मुकेश को बचाने लगे। इस पर वंशिका के कर्मचारियों ने उन्हें भी आड़े हाथों लेते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को आता देख कुछ लोग नदी पार कर भाग गए। पुलिस दोनों वाहन समेत सात कर्मचारियों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। इस बीच सौ से अधिक ग्रामीण भी सिंहपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज करने हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने वंशिका के कर्मचारियों पर पिछले दो-तीन दिन से इलाके में घूम-घूम कर ट्रैक्टर चालकों व मालिकों को धमकाने, रेत चोरी के नाम पर ट्रैक्टर राजसात करा देने की धमकी देकर पैसा वसूलने तथा लोगों को आतंकित करने के आरोप भी लगाए।
रेत वंशिका ठेका कंपनी के एक दर्जन गुर्रो पर मामला दर्ज, सात पकडाऐ मामले की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को आता देख कुछ लोग नदी पार कर भाग गए। पुलिस दोनों वाहन समेत सात गुर्रों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई
पुलिस ने वंशिका कंस्ट्रक्शन ग्रुप के नरसिंहपुर के रहने वाले अभिषेक कहार, नीरज अवस्थी, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, महमूद खान  व अमित चौहान सहित पुरानी बस्ती शहडोल निवासी रविशंकर सोनी, कट्टी मोहल्ला शहडोल निवासी श्याम सिंह, धनगवां निवासी देवलाल और शहडोल के रहने वाले मनोज कोरी, पवन सोनी, गोलू सिंह, राम व पप्पू महराज के खिलाफ धारा 294, 323, 147, 148, 149, 336और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।बाकीं आरोपीयो की तलाश जारी है |
इनका कहना है 

हमारी वंशिक ग्रुप ने पुरे जिले के रेत का ठेका लिया अब लोग लोकल  नदी नालो से अवैध रेत खनन करेगें तो हमारी रेत कैसे बिकेगी |

मुरारी कटारे जीयम बंशिका ग्रुप 

 सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 वीडी पांडेय डीएसपी हेडक्वार्टर शहडोल 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper