भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया वेलेंटाइन डे का वहिष्कार

234
Above News

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है. वही युवाओं द्वारा शहीद जवानों की चित्रपटल पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।युवा हिमांशू तिवारी ने कहा की भारतीय सैनिकों ने हमेशा ही भारत का सर इसमें ऊंचा किया है देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देने की भारतीय भावना पुलवामा की घटना से सिद्ध होता है हमारे दुश्मन भले ही देश की अखंडता को कमजोर करना चाहे पर भारतीय सेना और सैनिक सदैव उनके मंसूवे को कमजोर कर करते रहेंगे ।युवा समाजसेवी हिमांशु तिवारी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज ही के दिन 2 वर्ष पूर्व पुलवामा में दुश्मनों के द्वारा ऐसी कायराना हरकत की गई थी। जिसके कारण मां भारती की सेवा में समर्पित 40 सैनिक शहीद हुए ।इसके प्रत्युत्तर धमाकों की आवाज षड्यंत्रकारियो के घर पहुंची और ऐसा उदाहरण हमारे सैनिकों ने बदला ले कर पेश किया जो दुश्मन ने कभी सोचा भी ना था ।परंतु हमारे 40 सैनिकों का बलिदान तो प्रतिवर्ष आज के दिन हमारी आंखों में नमी ला देता है और मन बारंबार उन्हें नमन करता है।इस अवसर पर युवा हिमांशू तिवारी,दीपक बर्मन,नितिन बशानी,उत्कर्ष माथुर, संदीप कश्यप, आशीष पनिका,पारस गौतम,मनीष झारिया,वाशु मनहर ,अस्मा खान, खुशी खान,सृष्टि सिंह चौहान, संकर सिंह चौहान, बबलू कुमार,दीप सिंह,अंकुश सिंह,योगेन्द्र सिंह,नरेश प्रजापति एवं सभी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper