भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारत बनाम भारत विरोधी प्रचार विषय पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव का साइबर योद्धाओं से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

241
Above News

उज्जैन।सोशल मीडिया के योद्धाओं हेतु भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग उज्जैन द्वारा होटल KGC में आयोजित “भारत बनाम भारत विरोधी प्रचार” विषय कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी और प्रदेश के अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी ‘युवा योद्धाओं का’ मार्गदर्शन किया !
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राव जी ने अपने सारगर्भित उदबोधन में भारत नामक ब्रांड को चमकाने की बात की जिससे अराजक तत्वों की धुलाई हो जाय ! उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लड़ाई का आशय है कि हम भारत की संस्कृति, विविधता, वैभवता, वेद, पुराण, उपनिषदों, ऋचिक और वैज्ञानिक परंपराओं के बारे में हम जन जागरुकता लाये।इन माध्यमों से ही हम भारत विरोधी ताकतों को परास्त कर सकते हैं। दुनिया की गंदगी को भारत नाम का साबुन ही साफ़ कर सकता है, साईबर वॉरीअर्स को ब्रांड भारत का जमकर प्रचार करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि किसी भी प्राप्त सम्मान को विरोध स्वरूप लौटाकर आप स्वयम की कला के साथ साथ जनता के विश्वास और उस सरकार का भी अपमान कर रहे हो जिससे आपको यह प्राप्त हुआ था ! सभी साइबर योद्धाओं से आग्रह है कि देश में भ्रम और झूठ के आधार पर अराजकता फैलाने और देश विरोधी प्रचार करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देना है। ऐसे लोगों के गलत मंसूबों को हमें कभी कामयाब नहीं होने देना है । देश में विदेशी ताकतों की सहायता से अराजकता का वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है , इस प्रकार की बातों का हमें तथ्यात्मक रूप से मुंह तोड़ जवाब देना है !
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी , प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पराशर , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कलुहेड़ा , भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी , प्रदेश सह संयोजक पवन दुबे जी एवं सोमेश पालीवाल जी , हेमंत पटेल सहित भाजपा नगर एवम ग्रामीण जिला आईटी टीम ओर लगभग 500 से अधिक सोशल मीडिया वॉलंटियर्स उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का संचालन भाजपा आईटी प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी जी ने किया और आभार आईटी नगर जिला संयोजक खगेश सिंह सेंगर ने माना ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper