भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीड़ित किसान विजय ने ICICI बैंक व तनिष्क मोटर्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

268
Above News

ट्रैक्टर लिए चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, न ही कोई कागजात दिए

अखिलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट …..

शहडोल / न्याय की गुहार लगाते हुए किसान विजय कुमार शर्मा ने की पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी से शिकायत शिकायत में लिखा कि उनके द्वारा वर्ष 2017 में एक ट्रेक्टर न्यू हालेण्ड, तनिष्क मोटर्स बाणगंगा रोड से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से फायनेंस कर खरीदी थी जिसका चेसिस क्रं. NH4308559L409 है उसके उपरांत नियमित रूप से 7 किष्त चुकाई, अभी 3 किष्त देना शेष है ।

ICICI बैंक से लगातार मेरे द्वारा दस्तावेज की मांग की गई पर बैंक प्रबंधक द्वारा कहा जाता रहा कि आपको तनिष्क मोटर्स से दस्तावेज मिलेंगें उसके उपरांत मैने तनिष्क मोटर्स से अपने ट्रेक्टर के दस्तावेज लेने के लिये कई बार फोन किया और उनके एजेंसी गया ताकि मै स्वयं रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस करवा लूं परंतू उन्होंने कहा कि आपके सारे दस्तावेज ICICI बैंक में है जहां से आपका फायनेंस हुआ है वही आपको दस्तावेज देंगे। परंतु आज दिनांक तक किसी ने भी मेरा दस्तावेज नहीं दिया है। वे दोनो एक दूसरे के मथ्थे डाल रहे है कि दस्तावेज उनसे मिलेगा, उनसे मिलेगा परंतु दस्तावेज मुझे नहीं मिला, जिसके तहत मेरा कृषि कार्य प्रभावित हो गया, आज वर्ष 2021 आ गया है, इन लोगो की वजह से मै अपनी ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस नहीं करवा पा रहा हूं। और न ही ठीक तरह से अपने ट्रेक्टर का उपयोग उपभोग कर पा रहां हूं। न्यू हालेण्ड, तनिष्क मोटर्स एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में क्या सहमति बनी है मुझे पता नही, ये दोनो आपस में मिले हुए है और मुझ गरीब किसान को मानसिक रूप से प्रताडित कर रहे है अभी हाल ही में पिछले महीने मै और मेरे परिवार के सदस्य आई.सी.आई.सी.आई. बैंक बलपुरवा रोड जाकर प्रबंधक से मिले थे और ट्रेक्टर से संबंधित समस्त दस्तावेज देने को कहे तब उन्होने एक सप्ताह के अंदर समस्त दस्तावेज देने की बात कही थी पर नहीं दिये। उसके एक सप्ताह गुजर जाने के बाद फिर मै गया तब बैंक प्रबंधक ने कहा कि न्यू हालेण्ड, तनिष्क मोटर्स जो कि पहले शहडोल जिला में था अब सतना जिला में चला गया है अब उसका ऑफिस सतना में है आपको सतना जाना पडेगा और दस्तावेज वहां से लेने पडेगें। पीड़ित ने अपनी शिकायती पत्र में कहा कि ICICI बैंक फायनेंस के समय जो दस्तावेज तनिष्क मोटर्स ने आपको दिए और आपके पास है उसे हमें दे दीजिये और बकाया 3 किष्त हमसे ले लीजिये मै गरीब किसान हूं , अपने दस्तावेज के लिये कहां – कहां भटकूंगा। मै एक गरीब किसान हूं जो अपने मेहनत और ईमानदारी से अपनी जीवन भर की कमाई व जमा पूंजी से ट्रेक्टर का किश्त पटाया और नियमित रूप से किश्त दिया परंतु ये न्यू हालेण्ड, तनिष्क मोटर्स एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक आपसी साठ-गांठ करके आज 4 वर्ष होने पर है मुझे कोई दस्तावेज नहीं दे रहे है।

पीड़ित किसान ने शिकायत करते हुए बताया कि न्यू हालेण्ड तनिष्क मोटर्स एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से मेरे ट्रेक्टर के संपूर्ण दस्तावेज दिलाये जाने की कृपा करें साथ ही मुझे षडयंत्र पूर्वक, छल पूर्वक, धोखे से आज दिनांक तक फसा कर रखा जिससे मेरी मानसिक प्रताडना हुई इसके लिये इनके ऊपर कडी से कडी कार्यवाही करने की कृपा करें। ताकि भविष्य में कोई भी किसान इनके बहकावे व छल में न फंसे और न प्रताडित हो सके और न ही इनके षणयंत्र का शिकार हो पाए अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकार के किसानों के साथ फर्जी एवं धोखाधड़ी करने वाले पर क्या कार्यवाही करते है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper