भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa// शिवमहापुराण महायज्ञ भजन संध्या में अंश मिश्रा की प्रस्तुति // बघेली के प्रसिद्ध बाल कलाकारों की श्रेणी में आते हैं अंश मिश्रा// 11 मार्च महाशिवरात्रि को हवन भंडारे के साथ होगा कार्यक्रम का विसर्जन।।

397
Above News

विंध्य धरा के पावन पवित्र यज्ञस्थल कैथा हनुमान जी स्वामी मंदिर प्रांगण में श्री शिवमहापुराण महायज्ञ का कार्यक्रम सतत चल रहा है। आसपास के ग्राम क्षेत्रों से भक्तजन कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति कर रहे हैं और जीवन को सफल बना रहे हैं। कार्यक्रम का समापन हवन भंडारे के साथ 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा।

   भजन संध्या के कार्यक्रम का प्रतिदिन आनंद ले रहे भक्त

   इस बीच कार्यक्रम में प्रत्येक सायंकाल को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में भजन संध्या में अपना योगदान देने कलाकार जैसे अंश मिश्रा पर्व, गणेश गौतम, श्रीराम जी उपाध्याय, सुनील सिंह, श्रीधाम संगीतांजली, आदित्यनाथ पांडेय, आत्मानंद पांडेय, धर्मराज आदि क्षेत्रीय कलाकार पहुंचकर भजन गायन वादन करते हैं।

अंश मिश्रा पर्व का भजन कार्यक्रम 07 मार्च को

  विंध्य क्षेत्र के उभरते कलाकार अंश मिश्रा पर्व का कार्यक्रम दिनांक 07 मार्च 2021 को रखा गया है। अंश मिश्रा आज विंध्य में बाल कलाकारों में एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नही है। अंश मिश्रा द्वारा गाये जा रहे भजन यूट्यूब चैलन में उपलब्ध हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं और लाइक शेयर करते हैं। अंश पर्व के ज्यादातर गीत संगीत बघेली भाषा मे उपलब्ध हैं। बघेली गीत, कजरी, हिंदुली, विवाह गीत, जन्म गीत आदि प्रकार के गीतों के लिए जाने जाने वाले अंश के गीत पूरे भारत मे धूम मचा रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper