भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंचायत राज संचालनालय ने मोबलाइजर भर्ती के स्थगन पर जारी किया आदेश

307
Above News

 “बेबाक शक्ति समाचार की खबर का असर ” मोबलाइजर भर्ती प्रक्रिया में स्थगन आदेश, पंचायत राज संचालनालय ने जारी किया सभी जिलों को आदेश 

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)… 

शहडोल |बी.एस जामोद संचालक पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के जिला पंचायत अधिकारीयो को आदेशित  करते हुए 3517पं.रा/RGSA/ 2021मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल, दिनांक….9/03/2021 जिला पंचायत- झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, मण्डला, डिण्डौरी, अनूपपुर, धार, खरगौन, रतलाम, खण्डवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, सीधी, शहडोल, उमरिया एवं श्योपुर (म.प्र.)माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रकरण क्र. WP No. 2825/2021 दिनांक 15.02.2021 द्वारा दिये स्थगन के परिपालन मे RGSA अंतर्गत पेसा मोबलाइजर चयन की प्रक्रिया स्थगन करने बावत।

संदर्भ :- 1. माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रकरण क्र. WP No. 2825/2021 दिनांक 15.02.2021
2. संचालनालय का पत्र क्रमांक 14904 दिनांक 31.12.2020
विषयान्तर्गत संदर्भित माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रकरण क्र. WP No. 2825/2021 दिनांक 15.02.2021 में पारित स्थगन आदेश की संलग्न प्रति का अवलोकन करें, जिसमें मोबलाइजर्स चयन प्रक्रिया हेतु जारी आदेश पत्र क्रमांक 14904 दिनांक 31.12.2020 का क्रियान्वयन स्थगित किया गया है। कृपया माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश दिनांक 15.02.2021का पालन करें।

मोबलाइजर भर्ती प्रक्रिया में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेशस्वच्छग्राही संघ संभाग शहडोल के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन ….उच्चतम न्यायालय का स्थगन आदेश प्रदेश के सभी जिलो मे होगा मान्य |
उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 15/02/2021को याचिका क्रमाक WP 2825-2021के तहत आगामी निर्णय तक स्थगन आदेश दिया गया है जिसके फलस्वरूप यह स्थगन आदेश प्रदेश के सभी जिलो मान्य है माननीय उच्चतम न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन करते हुये एवं स्वच्छाहीयो के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी निर्णय तक जनपद व पंचायत स्तर पर कोई भी आदेश या नियुक्ति पत्र जारी न करें।

*शहडोल :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भोपाल द्वारा आदेश क्रमांक -14904 दिनांक 31/122020 को मोबलाईजर भर्ती प्रक्रिया में स्वच्छताहीयो की प्राथमिकता न मिलने पर आक्रोशित स्वच्छग्राही संघ के कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय मे याचिका दायर किया था वही मोबलाईजर भर्ती प्रक्रिया में पंचायत स्तर पर कई भ्रष्टाचार का खेल खेला गया था जिसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होते देख संगठन के कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया वही आज दिनांक 23-02-2021 को स्वच्छग्राही संघ संभाग शहडोल के अध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के नेतृत्व में एवं ब्लाक अध्यक्ष सोहागपुर मृगेद्र सिंह उपाध्यक्ष दीपक कुशवाहा और निशाबी नायक के अगुवाई में मोबेलाईजर भर्ती प्रक्रिया में स्वच्छग्राही संघ मंडला द्वारा दायर याचिका में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थगन  आदेश की कापी  जिला कलेक्टर महोदय शहडोल , CEO जिला पंचायत शहडोल, और CEO जनपद पंचायत सोहागपुर को सौंपी गई एवं उनसे आग्रह किया गया कि स्वच्छग्राहीयो के हितो का ध्यान रखते हुए आगामी निर्णय तक मोबेलाईजर भर्ती प्रक्रिया में कोई भी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी न करें |

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper