भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बेबाक शक्ति न्यूज ब्रेकिंग* कोर्ट ने विजय लाहोरानी पर दर्ज अपराध को किया ख़ारिज ।

306
Above News

शहडोल :-* विगत 6 मार्च 2021 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहडोल श्री जितेन्द्र नारायण सिंह ने 7 जनवरी 2020 को शहडोल कोतवाली में विजय लाहोरानी के विरुद्ध दर्ज अपराध के मामले से मुक्त कर दिया है। प्राप्त निर्णय के अनुसार आशीष जैन और अन्य 4 लोगों ने एसपी शहडोल को एक शिकायत की थी कि विजय लाहोरानी ने 4 वर्ष पूर्व उनसे पैसा लेकर ओ पीएम से भूमि खरीदने का अनुबन्ध तो कर लिया है किन्तु उनके नाम से भूमि की रजिस्ट्री न कराकर धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस को जाँच और अनुसन्धान से पता चला कि आशीष जैन और विजय लाहोरानी आपस में मित्र हैं और दोनों पूर्व में भी साथ में व्यवसाय करते रहें है और पैसा देना भी प्रमाणित नहीं पाया गया। इसी मामले में आशीष जैन ने विजय लाहोरानी और ओपीएम के विरुद्ध एक सिविल सूट 2018 में दायर कर रखा है ,जो अबभी चल रहा है। 🔥*कतिपय जिस अधार पर अपराध पंजिबद्ध हुआ उसके पूर्व अभियुक्तगण की आपराधिक मन: स्थिति को प्रकट करने के तथ्य विघ्यमान नहीं है* *इन तथ्यों के आधार पर शहडोल पुलिस ने कोर्ट में खारिजी क्र 13 /2020 पेश किया ,जिसे कोर्ट ने जाँच के बाद स्वीकार कर लिया और विजय लाहोरानी को 420,120बी भा.द.वि का विलोपन स्वीकार कर अपराध से मुक्त घोषित कर दिया है ।*🔥

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper