भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वनरक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने वन मंत्री को 8 सुत्रीय मागों का सौपा ज्ञापन

248
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट….

शहडोल| मंत्री श्री कुंवर विजय शाह  के बांधवगढ़ नेशनल पार्क आगमन पर वनरक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरेंद्र कुमार की उपस्थिति में बांधवगढ़ वनरक्षक कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी एवं सभी वन रक्षकों की मौजूदगी में माननीय वन मंत्री जी को वन रक्षकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में संगठन के द्वारा रखी गई  8 सूत्रीय मांगो  के संबंध में  चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र कुमार  के द्वारा  बताया गया कि वनरक्षकों की  वर्षों से लंबित मांगे जैसे 24 घंटे की नौकरी के ब2द भी उसके आधार पर कम वेतन दिया जाना। वन रक्षकों एवं वनकर्मचारियों पर वन माफियाओं के द्वारा लगातार किए जा रहे जानलेवा हमलों  से वन कर्मचारियों  को  सुरक्षित करने बाबत कानून बनाकर बंदूक एवं उसे चालन हेतु  नियम बनाने,पुलिस के समान पात्र कर्मचारियों को  पदनाम पदोन्नति देने, वनकर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह कोरोना के टीके लगवाने तथा वनरक्षक पद को तकनीकी पद घोषित कर उसका लाभ दिए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वर्षों से वनकर्मचारियों की निष्ठा से शासन के खुले खजाने की सुरक्षा करने एवं सुरक्षा के दौरान अर्री जान तक गवाने के बाद भी कर्मचारियों की मेहनत को नजरअंदाज करते हुए वन मंत्री जी के द्वारा वन कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु बंदूक प्रदाय करने एवं सुरक्षा हेतु कानून बनाए जाने के सवाल पर जीपीएफ खाते से पैसे निकालकर बंदूक खरीदने हेतु सलाह दी गई जो कि न्याय उचित नहीं है और मनोबल गिराने वाला है क्योंकि वर्ष 2005 के बाद की भर्ती के वन कर्मचारियों को पहले से ही पुराने पेंशन से पृथक किया गया है और नई पेंशन प्रणाली के तहत रखा गया है जिसमें कर्मचारियों के पहले से ही शासन द्वारा पेंशन का अधिकार खत्म कर दिया गया है।जिसके चलते संगठन के द्वारा वनमंत्री जी के सुझाव पर विरोध दर्ज किया गया इसके बाद वन मंत्री जी के द्वारा संगठन की समस्त 8 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रख कर उस पर चर्चा कर निराकरण कराने का आश्वासन वनरक्षक संघ को दिया गया जिसका वनरक्षक संघ ने आभार व्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper