भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बुढार में 23 मार्च को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

273
Above News

शहडोल |काव्य रचना कर ख्याति अर्जित करने वाले ख्याति प्राप्त कवियों का होगा आगमन

साहित्य अकाडमी बुढार-धनपुरी के बैनर तले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 23 मार्च को बुढार स्थित शासकीय नेहरू महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है, जिसमें देश एवं विदेश में काव्य रस की वर्षा कर ख्याति अर्जित करने वाले कवियों का संगम कोयलांचल क्षेत्र में हो रहा है, जिनके काव्य रचना का भरपूर लाभ काव्य रसिक श्रोताओं को मिल सकेगा।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर रविवार को कार्यक्रम के संयोजक – कमलेश शर्मा ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विधिवत जानकारी से अवगत कराया।
साहित्य एकाडमी बुढार-धनपुरी द्वारा आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का अध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल तथा सनत शर्मा, बलमीत सिंह खनूजा, राजकुमार सरावगी, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, सुजीत सिंह चंदेल,अरविन्द नायक, अजय सिंह को संरक्षक बनाया गया है।

कवि सम्मेलन कार्यक्रम के संदर्भ में संयोजक कमलेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि – युवा पीढ़ी समाज की मुख्यधारा से जुड़े तथा काव्य रचना का लाभ काव्य प्रेमियों को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अर्जित हो इसी पुनीत उद्देश्य से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जो इस अंचल के लिये ऐतिहासिक साबित होगा।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल ने कहाकि – देश एवं विदेश में काव्य पाठ कर नाम रोशन करने वाले ख्याति प्राप्त कवियों का 23 मार्च को कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी के वार्ड क्र. 1 स्थित महाविद्यालय बुढार में काव्य रचना से लाभान्वित कराने कवियों का शुभागमन हो रहा, जिसका निश्चित ही लाभ काव्य प्रेमियों को अर्जित हो सकेगा।
कार्यक्रम के संरक्षक बलमीत सिंह खनूजा ने कहाकि – काव्य रसिकों को भरपूर आनंदित कराने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन का प्रशंसनीय पहल की गई है जो इस अंचल के लिये साहित्य सृजन के क्षेत्र में सार्थक उपलब्धि है जिसका लाभ काव्य प्रेमियों को कवियों के काव्य रचना से निश्चित ही मिल सकेगा।
संरक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने कहाकि – कोयलांचल क्षेत्र एवं जिले में काव्य रचना के प्रति श्रोताओं की अटूट आस्थायें है और उनकी आशाओं के अनुरूप अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन का स्तुत्य निर्णय लिया गया है।
श्री चंदेल ने कहाकि – कवियों के काव्य रस से काव्य रसिक निश्चित ही आनंदित होंगे और आयोजन की प्रशंसा करने से वे पीछे नहीं रहेंगे।

देश के जाने-माने इन कवियों के काव्य रचना का लाभ मिल सकेगा काव्य प्रेमियों को

देश एवं विदेश में काव्य रचना की प्रस्तुति कर ख्याति अर्जित करने वाले कवि प्रताप फौजदार – हास्य (गुजरात), संपत सरल – हास्य व्यंग (राजस्थान), शंभू शिखर – हास्य व्यंग (बिहार), प्रियंका राय – वीररस (उत्तर प्रदेश), गौरी मिश्रा – गीत गजल (नैनीताल), अखिलेश द्विवेदी (हास्य व्यंग), तथा कवि यशदीप कौशिक (दिल्ली) के काव्य रचना का लाभ काव्य रसिक श्रोताओं को अर्जित हो सकेगा।
कवि सम्मेलन का संचालन कवि – यशदीप कौशिक करेंगे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper