भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिना लाइसेंसी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों के अवैध क्रियाकलाप जारी

1,015
Above News
पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्यवाही की मांग विराट सिक्योरिटी सर्विसेस के संचालक के.पी.शुक्ला (एक्स आर्मी) ने एक पत्र सौंपा

शहडोल। जिले में बिना लाइसेंसी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों के अवैध क्रियाकलाप जारी हैं। जिस पर लगाम लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न स्थानों में बिना लाइसेंस प्राप्त प्राइवेट सिक्योरिटी एजेन्सियों के द्वारा अवैध रूप से, प्राइवेट सुरक्षा गार्डों को तैनात कर सुरक्षा की पीगें बजाई जा रही हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि, ऐसे सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा जिन हाथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है उसे लेकर कई प्रकार से संशय की स्थिति उत्पन्नन होती है। ऐसा इसलिए क्योंंकि जिन गार्डों के भरोसे पर सुरक्षा का आश्वासन यह एजेंसी देे रही हैं, उन गार्डों का स्वयं का चरित्र अपराधिक सत्यापन पुलिस से नहीं कराया जाता/गया है। साथ ही जो गार्ड सुरक्षा केे लिए तैनात किये जाते हैं, उन्हें किसी प्रकार का कोई प्रशिक्षण भी प्राप्त नहीं होता है।

लागू एक्ट एवं नियमों का हो रहा उल्लंघन

दूसरी ओर विचारणीय बिंदु यह भी है है कि, जिन गार्डों को सुरक्षा के लिए संस्थानों में तैनात किया जाता है उनमें से अधिकांश अप्रशिक्षित होते हैं। जिले भर में सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा जिले भर में शासन द्वारा लागू एक्ट एवं नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। कुछ इन्हीं बिंदुओं पर ध्यान आकर्षण कराते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल को विराट सिक्योरिटी सर्विसेस के संचालक के.पी.शुक्ला (एक्स आर्मी) ने एक पत्र सौंपा है और रोकथाम लगाये जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिले में कई ऐसी सिक्योरिटी एजेंसियां संचालित हैं जिनके पास न तो पुलिस विभाग का लाइसेंस है, न ही इनका स्वयं का! इनके द्वारा गार्डों का पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन भी कराया गया है और इनके द्वारा न्यूनतम मजदूरी भुगतान का भी पालन किया जाता है। श्री शुुक्ला ने पत्र में यह भी उल्लेखित किया है कि यदि कोई बड़ी आपराधिक घटना हुई, तब ऐसी स्थिति में इन गार्डों को खोज पाना काफी मुश्किल हो सकता है।

लग सके अवैधानिक कार्यों में व्यापक रोकथाम
उन्होंने पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखे पत्र में थाना कोतवाली शहडोल व सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत कुछ जगहों के नाम भी बताए हैं। जहां ऐसी सिक्योरिटी एजेंसियां काम कर रही हैं। जिनमें होटल वेलकम इन, होटल विजयश्री, श्रीराम रेसीडेन्सी, ग्रीन सिटी हाउसिंग सोसायटी, ग्रीनवैली हाउसिंग सोसायटी, सांई मैरिज हाल, न्यू पायल ज्वेलर्स, रवि ज्वेलर्स, मंगलम ज्वेलर्स, न्यू फैसला गोल्ड, होटल अमन पैलेस व होटल सूर्या इन्टरनेशनल आदि संस्थानों में, नियम विरुद्ध तरीके से संचालित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपने सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उपरोक्त अवैध रूप से संचालित सुरक्षा एजेन्सियों के संचालकों/गार्डों पर प्रावधान अनुसार, सक्षम अधिकारी द्वारा जाँच कराया जाकर, अपराधिक कार्यवाही किया जाये, ताकि नगर में अवैधानिक कार्यों में व्यापक रोकथाम लग सके। एवं कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति कायम रहे तथा सम्भावित अपराधों पर रोक लग सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper