आजाद अध्यापक संघ द्वारा एरियास भुगतान के मांग को लेकर दिया ज्ञापन

रसमोहनी| आजाद अध्यापक संघ ब्लॉक बुढ़ार जिला शहडोल द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ लिपिक डी डी टांडिया को अध्यापक संवर्ग के छठवें वेतन का द्वितीय एवं तृतीय किस्त का एरियर भुगतान सभी शिक्षकों का ना करते हुए कुछ शिक्षकों का एरियर भुगतान किया गया है जिसके विरोध में ज्ञापन दिया गया और अनुरोध किया गया कि जिस संकुल का बिल लगाया जाए वहां के सभी शिक्षकों का एक साथ एरियर भुगतान किया जाए ऐसा नहीं होने पर संघ द्वारा अगला कदम उठाया जाएगा ज्ञापन में प्रमुख रूप से आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम मित्र कुशवाहा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह भूपेंद्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह प्रमोद पारस रा वेद्र कुमार पनिका विनोद कुमार मिश्रा संजय कुमार मिश्रा सुरेंद्र कुमार सिंह विजय सिंह के साथ ही कई शिक्षक उपस्थित रहे

Subscribe to my channel
Comments are closed.