सेनेटाइजेशन बाद स्कूल हुआ सील, अन्य छात्राओं की तबियत भी बिगड़ी

शहडोल। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस अचानक से बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच जिले के विकासखण्ड ब्यौहारी में भी एक स्कूली छात्रा कोरोना पाॅजीटिव पाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या उ.मा विद्यालय ब्यौहारी में अध्यरत कक्षा 11वीं की छात्रा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है। छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से अन्य कुछ छात्राओं की तबियत बिगड़ती जा रही है। बताया गया है कि 4-5 छात्राओं को बुखार, सिरदर्द की शिकायत आ रही है। फिलहाल स्कूल की छुट्टी कर स्कूल को सेनेटराइज किया जाकर तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
इनका कहना है
उक्त छात्रा 11वीं में, कला संकाय में अध्ययनरत थी। जिसकी तबीयत विगत दो-तीन दिनों से खराब चल रही थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे उसे संक्रमित बताया गया। तब छात्रा ने विद्यालय में आकर संबंधित जानकारी से अवगत कराया। जिसके पश्चात मुझे स्कूल की प्राचार्या ने जानकारी दी। तत्पश्चात संपूर्ण विद्यालय को सेनेटाइज करा दिया है।
हीरालाल पेंद्रो
बीईओ, ब्यौहारी
छात्रा की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। उसके व परिजनों के कांटेक्ट डिटेल खंघाली जा रही है। छात्रा के परिवार सहित स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं सहित छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के सैंपलिंग लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल को सैनिटाइज करवाते हुए निर्देशानुसार 3 दिनों के लिए बंद करा दिया है। बालिका के आवास को भी सेनेटाइज किया गया है। रेग्युलर सेनेटाइजेशन होगा जब तक कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है।
प्रियांशी भंवर
एसडीएम, ब्यौहारी
Subscribe to my channel
Comments are closed.