भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विश्व जल दिवस पर श्रम दान कर की तालाब की सफाई

247
Above News
युवाओं ने दिया जल है तो कल है का संदेश

शहडोल|युवा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था नेशन फर्स्ट के सदस्यों ने एक सराहनीय पहल करते हुए बुढार में बूढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित तालाब की सफाई के लिए श्रम दान किया। टीम के सभी सदस्य इस दौरान कड़ी धूप में भी जज्बे के साथ तालाब की सफाई करते हुए नज़र आए।

इस दौरान नेशन फर्स्ट के सभी सदस्यों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया, तो सबने मिलकर एक स्वर में – जल है तो कल है, का नारा भी बुलंद किया।
इस अभियान में नेशन फर्स्ट के शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, अमृत वर्मा, रवि सिंह कुशवाहा, सूरज कहार, प्रमोद कहार, राजकुमार गुप्ता, विजय साहू, आशुतोष अवधिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह सहित नेशन फर्स्ट के कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे। नेशन फर्स्ट टीम के युवा सदस्यों का उत्साहवर्धन करने बुढार नगरपालिका उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार खुद बूढ़ी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशन फर्स्ट टीम के सदस्यों के साथ मिलकर खुद भी श्रमदान किया।

नेशन फर्स्ट के संरक्षक सदस्य भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने चर्चा में कहा कि हमारे आस पास के तालाब एवं अन्य जल श्रोतों का संरक्षण करने की जरूरत है, यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित नहीं कर पाए तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं कर पाएंगी। इसलिए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हम सबने मिलकर ये छोटा सा प्रयास किया है।

नेशन फर्स्ट के सदस्य अजय कुशवाहा एवं अमृत वर्मा बताते हैं कि उनके बचपन के दिनों में बूढ़ी माता मंदिर का ये तालाब काफ़ी बड़ा और पानी से लबालब भरा रहता था, पर आज तालाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनका यहां आना हुआ था, तब तालाब की हालत देखकर बहुत दुख हुआ। तभी नेशन फर्स्ट ने इस तालाब को पुनः जीवंत करने का फैसला कर लिया था। इसलिए 22 मार्च को विश्व जल दिवस के दिन हमने इस अभियान की शुरुआत की है, जो आगे भी लगातार चलता रहेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper