मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयेाजन

शहडोल – ‘‘जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में आज वार्ड क्र. 14 शहडोल के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सहायता योजना 2015 एवं मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयेाजन किया गया। षिविर में वार्ड नं. 17 (बाणगंगा) आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सहायता योजना 2016 एवं विधिक सलाह/विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गयी। इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा आज अंतिम तीसरी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सरदार पटेल स्कूल वार्ड नं. 19 में करते हुये उपरोक्त पैरालीगल वालेंटियर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा शिविर के लिये निर्धारित विषय नशा पीड़ितों के लिये सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिये विधिक सहायता योजना 2010 एवं विधिक सलाह/विधिक सहायता योजना की जानकारी उपस्थित व्यक्तियों को दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल, श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव, श्रीमती मीना श्रीवास्तव एवं वार्ड के आम नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.