कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से की अपील

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि बिना मास्क लगाए, बिना वजह घर से ना निकले, बुजुर्गों को घर में संभाल कर रखें तथा उनकी बारी आने पर #CoronaVaccine वैक्सीनेशन कराएं एवं अनावश्यक रूप से बच्चों को बाहर साथ में लेकर नहीं घूमे।
कलेक्टर ने कहा कि “एक मास्क-अनेक जिंदगी” पुराने सिद्धांत पर चलें, मास्क के भरोसे ही सुरक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवाए हुए हैं तथा उनका समय पूरा नहीं हुआ है, तो कोरोना वैक्सीन के बाद भी पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
इसलिए कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का उपयोग, बार-बार हाथ धुलना तथा भीड़भाड़ वाले जगहों से बचना। इन सारी चीजों को लोग अपनाएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.