भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर ने बुढार में कराया प्रचार

253
Above News


बिना मास्क वालों के विरुद्ध की व्यापक चालानी कार्यवाही


शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जिले के तहसील बुढार मुख्यालय में कोविड-19 संक्रमण रोकने के तहत रोको टोको अभियान अंतर्गत अमलाई चौक में सायरन बजाकर आम लोगों को जागरुक किया, दुकान के सामने 2 गज दूरी के गोले बनवा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मास्क एवं सेनीटाइजर आवश्यक रूप से उपयोग करने की सलाह दी।


कलेक्टर ने नगर भ्रमण के दौरान हिंद फर्नीचर मार्ट, मंगलम साड़ी सेंटर द्वारा अतिक्रमण कर बाहर सामग्री फैलाने पर दुकान सील करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार केसरवानी डेयरी एवं स्वीट्स द्वारा सड़क पर भट्टी बनाए जाने पर उसे तोड़ने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए। इस दौरान माइ चॉइस दुकान, सिद्धू लाल, पवन,लाला मोबाइल फैशन वर्ल्ड, शारदा सोनी, दुर्गेश गुप्ता, विजेंद्र, साईं ट्रेडर्स,एमएस जनरल स्टोर, शरद, संजीव सोनी आदि विभिन्न लोगों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर दो-दो सौ प्रति प्रतिष्ठान एवं व्यक्ति को चालानी कार्यवाही कराई गई।
इस मौके पर सानू जैन एवं संगीता जैन को सड़क पर बिना मास्क के भीड़-भाड़ इलाके में स्वच्छंद विचरण करते हुए उन्हें कलेक्टर ने समझाइश दी की आप जैसे पढ़े लिखे संभ्रांत महिलाएं अगर इस तरह कोरोनावायरस संक्रमण की अनदेखी करेंगे तो अन्य महिलाएं व कम पढ़ी लिखी महिलाएं भी इसी का अनुसरण करेंगी और समाज में इसका दुष्प्रभाव होगा तथा लोग इस महामारी के संक्रमण से नहीं बच पाएंगे इसलिए आप स्वयं मास्क का उपयोग करें और दूसरी महिलाओं एवं लोगों को मास्क के उपयोग की समझाइश दे।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया, एसडीओपी श्री भरत दुबे, तहसीलदार श्री भरत सोनी, धनपुरी के नगर पालिका अधिकारी श्री रवि करण त्रिपाठी, बुढ़ार की सीएमओ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल साथ में रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper