भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दबंगों ने पहले किया घर पर पथराव फिर लुटे चावल दुकान से 45500रुपऐ

336
Above News

दबंगो ने घर मे खुस कर की पति-पत्नी से मारपीट लुट लिए 45500रु पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय 

 
अखिलेश कुमार शर्मा ……..

शहडोल । जिले मे जब से पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी ने कमान सम्भाला है तब से अवैध कारोबारीयों मे पुलिस का डर साफ देखने को मिलता है वहिं इन दिनो पुलिस कप्तान ने सूदखोरो के खिलाफ अभियान भी चला रहे है जिसमे कई बडे सूदखोर भी पुलिस कि पकड मे आये है वहीं जिले के सभी थाना प्रभारी भी पुलिस कप्तान के आदेश पर पुरी सक्रियता से कार्य कर रहे है पर विगद दिनो पुर्व सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतरगत ग्राम पंचायत कठौतिया केसोनी परिवार के साथ हुआ उसने सिंहपुर पुलिस की सक्रियता की पोल खल दी जहां कुछ दबंगो ने घर मे खुस कर की पति-पत्नी से मारपीट चावल की दुकान से लुट लिए 45500रु |

पंचर बनाने से किया नाही तो दबंगो ने गिरोह बना कर कि मार-पीट
सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी पवन सोनी ने बताया कि मेरी दुकान में पंचर बनवाने के लिए यह लोग आए थे सूर्य प्रताप किशन ध्रुव सिंह आए थे मैंने होली के त्यौहार के कारण दुकान बंद की थी इसलिए मैंने इन लोगों को पंचर बनाने से मना कर दिया जिसके बाद सूर्य प्रताप सिंह किसान ध्रुव सिंह द्वारा गाली गलौज कर चले गए वही रात को लगभग 7:30 बजे अपने समाज के 40 से 50 लोगों के साथ मेरे घर पहुंचे तथा गिरोह बनाकर मेरे घर पर दुकान पर एवं फोर व्हीलर बैन गाड़ी पर पत्थर लाठी से हमला कर दिया तथा मुझे और मेरी पत्नी प्रीति सोनी के साथ मारपीट करने लगे और मेरी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मेरे परिवार के लोग इकट्ठा होने लगे लोगों को आते देख यह दबंग लोग अपनी अपनी गाड़ियों सहित भाग गये¡ 


चावल दुकान के गल्ले से लूट लिए 45500
पीड़ित पवन सोनी ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह बिज्जू सिंह, गोकुल सिंह ,दीपक सिंह ,किशन सिंह ध्रुव सिंह, रामराज सिंह ,केशव ,कल्याण ,युवराज धर्मेंद्र ,राम प्रकाश ,राघवेंद्र , ज्ञानेंद्र सिंह,गोलू ,शुभम सिंह ,भूपेंद्र राजकुमार ,अनिल सिंह ,संदीप ,आलोक श्रीवास्तव अनुज सिंह, शिव शंकर ,नीरज आदि 40-45 लोग मेरे घर पर आकर पथराव एवं मारपीट कर रहे थे तथा मेरी चावल की दुकान के गल्ले से 45500रूपऎ लूट ले गए जिसकी शिकायत मैंने सिंहपुर थाना मैं की लेकिन थाने से थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मेरे घर जांच के लिए आए और जांच कर चले गए मेरी वैन गाड़ी को पूरी तरह से लाठी पत्थर डंडों से तोड़ डाला गया तथा मुझे एवं मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई !


मोहल्ले एवं परिवार के लोग ना आते तो मेरी वह मेरी पत्नी बच्चों की जान चली जाती साहब
पीड़ित पवन सोनी ने बताया कि इन दबंगों के द्वारा मुझ पर एवं मेरी पत्नी बच्चों पर जानलेवा हमला किया गया अगर मैं ना चिल्लाता तो मेरी वह मेरी पत्नी तथा मेरे बच्चों की जान चली जाती मेरे चिल्लाने पर मेरे मोहल्ले के वह मेरे परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर भी इन दबंगों के द्वारा हमला कर दिया गया था मोहल्ले से संजय कोल, गुड्डू कोल, बूलाराम, शिवलाल कोल कमलेश कोल, मुन्नी बाई कोल, रानी कोल, आदि मोहल्ले के लोगों ने मुझे इन दबंगों से बचाया वही थाना पहुंचकर मैंने शिकायत भी की लेकिन थाने से मामूली लड़ाई झगड़े की धारा के तहत रिपोर्ट लिख  मामले को दबाने के प्रयास में सिंहपुर थाना पुलिस लगी हुई है मेरी पुलिस अधीक्षक से मांग है की ऐसे दबंग लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा मेरी व मेरी पत्नी बच्चों की सुरक्षा हो सके /

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper