कमीशन के फेर में मनरेगा निर्माण कार्यों मे जमके हो रहा फर्जीवाड़ा
मजदूरी भुगतान मे मेंटों के द्वारा सचिव करा रहा फर्जीवाड़ा
दीपक कुमार की खास रिपोर्ट……
शहडोल/अनूपपुर| जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत कोलमी इन दिनों भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है ग्राम पंचायत की कुर्सी मे जो बैठता है यहां भ्रष्टाचार की जादू में पूरी तरह से खो जाता है इन्हीं वजहों से यह पंचायत अक्सर विवादों से घिरा रहता है क्योंकि इस पंचायत की सचिव सरपंच वह मेंटों ने भ्रष्टाचार की इबारत लिखने में महारत हासिल जो कर लिए हैं |यहां भ्रष्टाचार का खेल इस कदर बढ़ गया है की मेंटों ने फर्जी मास्टर रूल के जरिए बिना कार्य के ही दूसरों के नाम पर पैसा आहरण करने का सारी हदें पार कर दी है पंचायत स्तर में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में फर्जी मास्टर रोल के जरिए पैसे निकाल लेना मेटों के लिए बाएं हाथ का खेल बन चुका है अगर कभी किसी ने आवाज उठानी चाहिए तो उन्हें डरा धमका कर चुप कर दिया जाता है और बड़े आराम से निडर होकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं जिसकी खामियाजा हितग्राही मूलक कार्य के हितग्राही को भुगतना पड़ रहा है और तो और शासन से मिलने वाले सारी योजनाएं से हितग्राही वंचित रह जाते हैं|
नहीं थम रहा फर्जी हाजिरी कि सिलसिला
इस पंचायत के अंतर्गत हो रहे प्रत्येक कार्य में जमकर धांधली किए जाने का मामला सामने आया है बता दें मेड बंधन खेत तालाब बाउंड्री वाल जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों को पंच तथा मेंटों द्वारा ही कराया जा रहा है इन निर्माण कार्यों में फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगाकर पैसा आहरण किए जा रहे हैं जिस वजह से निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाते इनके द्वारा 10 से 15 मजदूर काम पर लगा कर 30 ,40 लोगों के अतिरिक्त हाजिरी लगाकर एक कार्य में 40 से 50 हजार तक की फर्जी मजदूरों के नाम पर पैसा निकाला जाता है फर्जी मजदूरों को सौ पचास रुपए देकर शेष राशि को पंच सरपंच और मेंट मिलकर आपस में बांट लेते हैं इस तरह से हितग्राही तथा शासन को पलीता लगाया जा रहा है|
कार्यस्थल पर नहीं भरते मास्टर रोल
हितग्राही मूलक के अतिरिक्त पंचायत स्तर पर हो रहे प्रत्येक कार्य में मजदूरों को अपने हाजिरी देखने को नहीं मिलता है क्योंकि मास्टर रोल में फर्जी नाम होने की वजह से मास्टर रोल कार्यस्थल पर नहीं लाते और ना ही किसी को दिखाते हैं कार्यस्थल पर मास्टर रोल लाने से वह मजदूरों को दिखाने पर यह भय रहता है की कहीं उनकी चोरी उजागर ना हो जाए इसीलिए घर पर ही छिपकर मास्टर रोल में मजदूरों का हाजिरी मनमाना भरते हैं यहां तक की हितग्राही मूलक कार्य में हितग्राही भी अपने कार्य के मास्टर रोल नहीं देख पाते हैं|
जिम्मेदारों का अभयदान
पंचायतकर्मी के मार्गदर्शन में ही ग्राम स्तर सर जबरदस्त धांधली मनमानी तौर पर चल रही है जिसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रही है| यहां समस्त निर्माण कार्यों में कई पंचों को कई गुना अवैध मजदूरी पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लगातार प्रदान किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद लोग काम से वंचित है | फर्जी मजदूरों के जरिए अवैध मास्टर रोल से लाखों रुपए का बंदरबांट किया जा रहा हितग्राही मूलक कार्य सहित सरकारी योजनाओं के संचालन में जमकर धांधली की जा रही है कमीशन खोरी के चलते सचिव भी इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखा है खेत तलाब मेढ बधान बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही हैं | कोलमी छुलकारी में चल रहे हैं मनरेगा के निर्माण कार्य में जमकर अनियमितताएं हो रहा मेंटे द्वारा धड़ल्ले से फर्जी मास्टर रोल के माध्यम से फर्जीवाड़ा में वृद्धि किए जा रहे |
राशि का आहरण
बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य कराए बिना ही राशि का आहरण कर लिया गया गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य करवा कर सरपंच सचिव एवं मेंट द्वारा दूसरों के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर शासकीय राशियों का खुलेआम बंदरबांट दिया गया बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में काम कराए गए मजदूरों का मजदूरी भुगतान हितग्राही मूलक निर्माण कार्य से भुगतान कराए जा रहे हैं इस विषय पर जब सचिव से पूछा गया तो मुझे जानकारी नहीं है| गोलमोल जवाब देते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आया इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं सरपंच सचिव की लापरवाही और मिलीभगत के चलते पूरे मामले को मेट द्वारा मामले को रफा-दफा करने का बदस्तूर जारी है जिससे सरपंच और मेंटो के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं|
इनका कहना हैइस मामले की जानकारी मुझेेे नहीं है आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है आवेदन दिलाएं मामले की निरीक्षण करा कर आरोपियों पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी मिलिंद नागदेवे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर


Subscribe to my channel
Comments are closed.