भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नौरोजाबाद पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर की चालानी कार्यवाही

235
Above News

उमरिया । जिले में कोरोना का संक्रमण दिन ब दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लगातार जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना कर्फ़्यू जिले में लगाया जा रहा है। 15 अप्रैल की शाम को कलेक्टर उमरिया के द्वारा एक बार पुनः जिले में 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ़्यू लगाया गया है ताकि जिले में कोरोना के संक्रमण की गति को कम किया जा सके।

वहीं पुलिस के द्वारा भी मुस्तैदी के साथ आमजन को कोरोना कर्फ़्यू का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इसी तारतम्य उमरिया जिले के बाजारपूरा चौक में उपनिरीक्षक शरद खम्परिया के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हिदायत दी कि 2 से अधिक लोग दोपहिया वाहन में सवारी न करें वही बिना मास्क के बेवजह घुमने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper