जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर ने समाजिक दूरी का पालन कराने का लिया संकल्प
उमरिया। देश मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उमारिया के नेतृत्व में पाली के सामाजिक संस्था प्रारम्भ नई सुबह के सदस्य मैं भी कोरोना कोरोना वालेंटियर के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में कोविड -19 जांच सेंटर व कोविड- 19 वैक्सीनेशन सेंटर दवा वितरण कक्ष, ओपीडी,डॉक्टर चेम्बर, रोगी प्रतीक्षालय इन पूरे जगहो और अस्पताल में गोला बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया एवं लोगों को जागृत किया गया कि वह गोले में ही खड़े हो व सामाजिक दूरी का पालन करें साथ ही मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया जो लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के आए थे लोगों को गोले में खड़े रहकर उन्हें सामाजिक दूरी का महत्व समझाया गया । इसी तरीके से जो लोग कोविड-19 का टीका लगवाने आए थे उन लोगों को भी बोलो पर खड़ा करने के उन्हें भी दूर दूर रहने के फायदे बताए गए ओपीडी सेंटर पर पर्ची कटवा रहे लोगों को मास्क लगवाया गया तथा उन्हें हमेशा मास्क लगाये रखने को कहा गया कोरोना महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी अपनाते हुए मास्क निरन्तर लगाये रखे यही कोरोना से लड़ाई लड़कर हम कोरोना को हरा सकेंगे उमारिया जिले के पाली शहर में बढ़ते हुए मरीजों की संख्या पर तभी अंकुश लगाया जा सकेगा सबसे ज्यादा संक्रमित शहर पाली ही है जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसलिए इस समिति द्वारा यह जिम्मेदारी ली गई है कि वह लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागृत करते रहेंगे साथी लोगों को कोविड 19 का टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जाता रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवा सके और इस जानलेवा बीमारी से बच सकें इस अवसर पर बीएमओ डॉ वीके जैन व स्टोर प्रभारी श्री रामसनेही विश्वकर्मा ने समिति के सभी लोगों को इस अच्छे कार्य की सराहना की वह सभी को बधाई दी इस कार्य में जन अभियान परिषद के मैं कोरोना वालेंटियर के रूप में बृजेश सिंह तिवारी प्रवीण तिवारी आकाश पांडे नमन गुप्ता रवि प्रेम चंदानी संजय साहू श्रवण महोबिया सौरव बैरागी सदस्य उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.