भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चिकित्सक समन्वय से कार्य कर कोरोना मरीजो को जीवन दें- कमिश्नर श्री राजीव शर्मा

254
Above News

शहडोल- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि, कोरोना महामारी से निपटने का कार्य एक युद्व है। इस युद्व में चिकित्सक समन्वय बनाकर एवं समर्पित होकर कार्य कर कोरोना मरीजो को जीवन दें। कमिश्नर ने कहा है कि, चिकित्सको और प्रशासन का समर्पण लोगो के जीवन को सुरक्षित बनाएगा। उन्होने कहा कि, हेल्थ मशीनरी किन परिस्थितियों में कार्य कर रही है यह सभी को मालूम है। कमिश्नर ने कहा कि, कोरोना महामारी काल में सभी के समक्ष चुनौती है और हम चुनौती का सामना कर रहे है। कमिश्नर ने चिकित्सको को अपील करते हुए कहा कि, चिकित्सक कोरोना मरीजों से शालीन रहकर बेहतर संवाद करे, बेहतर कार्य कर मरीजो के जीवन की सुरक्षा करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज मेडिकल काॅलेज शहडोल में संवेदना अभियान के तहत मेडिकल काॅलेज के चिकित्सको को सम्बोधित कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा कि, महामारी काल में मरीजो को किस प्रकार हेंडल किया जाता है इसका तरीका सभी चिकित्सको को होना चाहिए। उन्होने कहा कि महामारी को एक आदमी डील नही कर सकता यह टीम वर्क है, टीम जब बनती है जब हम एक दूसरे के प्रति दोस्ती का हाथ बढाते है। कमिश्नर ने कहा कि आज मैं आपसे दोस्ती का हाथ बढाने आया हूं और कोरोना काल के इस संघर्ष में, मै भी आपका सहयोगी हूं। कमिश्नर ने कहा कि गांव की आषा कार्यकर्ता और आॅगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का भी कोरोना के इस युद्व में महत्वपूर्ण योगदान है उनके बगैर यह युद्व नही लडा जा सकता है। कमिश्नर ने कहा कि, हम सभी को मिलकर निरंतर काम करना है स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर से बेहतर बनाना है। कमिश्नर ने चिकित्सको को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कोरोना काल में आगे क्या होगा इसकी कोई गांरटी नही दे सकता हमें आगे की अच्छी प्लानिंग करके चलना चाहिए।

उन्होने कहा कि, कोरोना काल में चिकित्सको ने जो सेवाएं दी है उसके लिए मैं अभिनंदन करता हंू, किन्तु कोरोना महामारी की चुनौती के लिए हमें और अधिक संघर्षशील, कर्मठ और जबावदेह होकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि, सभी चिकित्सको का मनोबल अच्छा होना चाहिए ,अभी तक जो काम किया है अच्छा कार्य किया है, सपोर्ट और संसाधन मिल जाए तो आप और अधिक अच्छा कार्य कर सकते है। कमिश्नर ने कहा कि कोरोना के युद्व में शासन ,प्रशासन आपके साथ है जो भी समस्या है मुझे बताए मैं समस्या का समाधान करूगां। कमिश्नर ने कहा कि चिकित्सक शालीन रहे मरीजो के साथ शालीन और अच्छा व्यवहार करे और मरीजो को ईश्वर मानकर उनकी सेवा करे, आत्म संतुष्टि मिलेगी। कमिश्नर ने कहा कि जो मरीजो आपके पास ईलाज कराने आ रहे है वे ईश्वर तुल्य है, जो सुविधाएं आपको मिल रही है ये सुविधाएं गरीबो और दीन-दुखियो की सेवा के लिए मिल रही है। कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल मेडिकल काॅलेज की स्वास्थ्य सेवाओ को वह वल्र्ड क्लास तक ले जाएगे इसके लिए संसाधन जुटाएं जाएगे। कमिश्नर ने कहा कि, इस के लिए सभी चिकित्सको का बेस्ट फारमेंस चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि, मेरे प्रयास शहडोल मेडिकल काॅलेज में होटलो जैसी सुविधाओ का विस्तार करना है, मरीजो को मेडिकल काॅलेज में होटलो की अनूभूति हो इसके प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि शहडोल मेडिकल काॅलेज की व्यवस्थाओ में सुधार एवं इसके सौंदर्यीकरण के लिए आज से संवेदना अभियान की शुरूआत हो चुकी है। कमिश्नर ने कहा कि संवेदना अभियान मे आपकी सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है।
इस अवसर पर कलेक्टर शहडोल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर ने भी चिकित्सको को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper