भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मेडिकल काॅलेज शहडोल के सौंदर्यीकरण के लिए शोभाकारी एवं फलदार वृक्षो का होगा रोपण

251
Above News

मेडिकल काॅलेज परिसर में वृहद स्तर पर होगा पौधरोपण
शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा चलाए जा रहे संवेदना अभियान के तहत मेडिकल काॅलेज शहडोल के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छ और सुंदर वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से मेडिकल काॅलेज परिसर में शोभाकारी एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएगे साथ ही बागवानी का विस्तार भी किया जाएगा। फव्वारे लगाए जाएंगे तथा चिकित्सको के रहवासी क्षेत्र में वृहद स्तर पर फलदार वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे, वहीं मेडिकल काॅलेज के सम्पूर्ण परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कमिश्नर द्वारा इस संबंध में वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो को विशेष प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने बताया कि, मेडिकल काॅलेज परिसर में शोभाकारी और फलदार वृक्ष लगाने से मेडिकल काॅलेज में उपचार करने आने वाले मरीजो और उनके परिजनो को बेहतर महौल मिलेगा। कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए है कि, मेडिकल काॅलेज में सतत जल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि मेडिकल काॅलेज में किसी भी स्थिति में पानी की कमी नही होनी चाहिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए है कि, मेडिकल काॅलेज शहडोल सहित शहडोल संभाग सभी स्वास्थ्य केन्द्रो, उप स्वास्थ्य केन्द्रो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में विद्युत की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper