भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में शनिवार एवं रविवार सम्पूर्ण लाॅकडाउन

236
Above News


शहडोल- आज कलेक्टेªट कार्यालय के विराट सभागार में जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की बैठक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की उपस्थित मंे सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध मंे बताते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज मंे आईसीयू-2 की शुरूआत की जा रही है। इसी प्रकार एसईसीएल धनपुरी मंे 85 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर, स्थानीय स्तर पर श्री राम अस्पताल 25 बिस्तरीय, श्याम केयर अस्पताल मंे 10 बिस्तरीय एवं देवंाता अस्पताल में 25 बिस्तरीय कोविड केयर संेटर संचालित किए गए है, इसके साथ-साथ रिलांयस द्वारा जैतपुर एवं स्थानीय पाण्डव नगर मंे स्थापित कस्तूरबा गंाधी कन्या छात्रावास मंे 50 बिस्तरीय कोविड केयर संेटर भी शुरू किया जा रहा है। बैठक मंे कलेक्टर ने अवगत कराया कि जिला अस्पताल में एयर स्प्रेशन यूनिट एवं मेडिकल काॅलेज मंे भी एक एयर स्प्रेशन यूनिट स्थापित की जा रही है, जिससे जिले मंे 200 सिलेण्डर प्रतिदिन भर सकंेगे और आॅक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिष्चित हो सकेंगी। बैठक मंे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब और अधिक कड़ाई की आवश्यता है, जिले में शनिवार एवं रविवार सम्पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। अब शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेंत्रों मंे लाॅकडाउन किया जा रहा है। जिले के पंचायत भवनो में कोविड मरीजो को क्वान्टीन करने की व्यवस्था भी की गई है। शादी समारोह 25 से अधिक लोग शामिल नही होंगे। साथ ही शादी समारोह मंे मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जहाॅ पाॅजिटिव केस अधिक मिल रहे है वहाॅ माइक्रों कन्टेनमेंट बनाएं जा रहे है। इस दौरान केवल चिकित्सकीय सुविधा के लिए ही लोग निकले, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, नही तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कोरोना बीमारी में उपयोग में आने वाली रेमडीशिविर इन्जेक्शन की उपब्धता के बारे मंे प्रतिदिन जानकारी अपडेट के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी मंे उपयोग आने वाली दवाईयों इंजेक्शनों आदि की काला बाजारी करने वाले दुकानदारो के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सब्जी एवं दूध विक्रेता 11.00 बजे तक नगर पालिका द्वारा आरक्षित वार्डो मंे घूम-घूम कर ही विक्रय कर सकेंगे। इस लाॅकडाउन के अवधि के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखें। साथ ही बिना मास्क लगाएं घूमते पाए जाने पर व्यक्तियों को खुली जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक मंे नगर पलिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डाॅ0 जी.एस. परिहार, नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, श्री सूर्यकांत मिश्रा, श्री आजाद बहादुर सिंह, श्री शानउल्ला खान, श्री राजेश्वर उदानिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जागवानी, श्री मनोज गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री लक्ष्मण गुप्ता अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper