लॉक डाउन का फायदा उठा रहे हैं गुटखा व्यापारी

शहडोल (जमुना मिश्रा क़ी रिपोर्ट ) :- शहडोल जिले के जैतपुर क्षेत्र में इन दिनों गुटखा खैनी पान मसाला इत्यादि नशीले पदार्थों की कालाबाजारी जोरों पर चल रही है आम नागरिक इन नशीले पदार्थों को दुगने दाम पर खरीदने को मजबूर है वर्तमान समय में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण सभी प्रकार के व्यवसायियों पर सरकार ने सशर्त अंकुश लगाया गया है जिसके कारण में स्थित बड़े दुकानदार के मालिक कालाबाजारी करने में नहीं चूक रहे हैं इनके पास रखे हुए स्टॉक जैसे कि राजश्री कमला पसंद पान पराग गुड़ाखू इत्यादि चीजें दुगने तिगने दामों पर रिटेलरओ को भेजा जा रहा है जिससे रिटेलर छोटे व्यापारी ग्राहकों को दुगने चौगुने दामों पर बेचने को मजबूर हैं वह बड़े दुकानदार मालिक के द्वारा कई छोटे व्यापारियों को उचित दर पर माल ना देना व नाम मात्र का माल देकर भगा देना जैसी स्थिति बनी हुई है जिससे आम व्यापारी व छोटा व्यापारी त्रस्त है व ग्राहकों को दुगनी दामों पर बेचने को मजबूर है आखिर इन जहरीले पदार्थों के सेवन पर सरकार द्वारा अंकुश क्यों नहीं लगाया जाता जो युवाओं के रगों में नशे का जहर खोल रहा है जिससे नशे की गिरफ्त में लिप्त युवा दोगुना 3 गुना दाम देकर भी अपने नशे की क्षुधा को शांत करने में लगा हुआ है।एजेंसी मालिक द्वारा स्टॉक रखने व बड़े व्यापारियों को ब्लैक में मनमाना दामों पर बेचा जाता है पान मसाला। सूचना यह है कि राजश्री एजेंसी मालिक के द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्टाक करके राजश्री रख लिया जाता है और बाजार में सप्लाई रोक दी जाती है इसके बाद जैसे ही बाजार में राजश्री इत्यादि पान मसाला की डिमांड बढ़ती है वैसे ही बड़े व्यापारियों को मनमाने रेट पर एजेंसी मालिक मुहैया कराते हैं इस तरह इनका कालाबाजारी दुगनी तिगने स्तर पर चलता हैंकई ग्राहकों से प्राप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली है कि इस तरह की कालाबाजारी से ग्राहकों को पान मसाला खरीदने के लिए दुगने तिगुने दाम तक चुकाने पड़ते हैं जिससे राज्यश्री जो ₹5 में बिकती है वह ₹10 में और जो ₹10 में बिकती थी वह ₹20 में और जो ₹20 में बिकती थी वह ₹50 तक बेची जाती

Subscribe to my channel
Comments are closed.