सोहागपुर: यम्मी स्पाइसी होटल में मारपीट और तोड़फोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल/सोहागपुर। थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत यम्मी स्पाइसी होटल में हुए विवाद, मारपीट एवं वाहन में तोड़फोड़ के मामले में सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.07.2026 को फरियादी आकाश पाठक निवासी विवेक नगर, न्यू बस स्टैंड बलपुरवा, थाना कोतवाली, जिला शहडोल अपने दोस्तों के साथ यम्मी स्पाइसी होटल, सोहागपुर में खाना पैक करवाने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा विवाद करते हुए फरियादी एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में फरियादी एवं अन्य लोगों को चोटें आईं तथा फरियादी की कार के कांच को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस प्रकरण में सोहागपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
*पुलिस ने इन 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार -*
1- लाला उर्फ मुराद खान, पिता उमर खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी पाली रोड, पीली बिल्डिंग, सोहागपुर
2- विक्की उर्फ मोहिब खान, पिता मुहीम खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी चांदनिया, चौकी घुंघुटी, जिला उमरिया
3- मोहम्मद यासीन खान, पिता मोहम्मद मोईन खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी छोटी मस्जिद के पास, सोहागपुर
4- रजनी खान उर्फ सिराजुल्ला खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी सोहागपुर
*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. रामायण प्रसाद रावत के नेतृत्व में उ.नि. राकेश मिश्रा, प्र.आर. संतोष परिहार, म.प्र.आर. बसंता सिंह एवं आरक्षक कुशल की सराहनीय भूमिका रही।
*बेबाक शक्ति न्यूज*
*रिपोर्टर – रवि सिंह सेंगर, शहडोल, मध्यप्रदेश

Subscribe to my channel
Comments are closed.