कमिश्नर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
शहडोल- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा के तहसील कार्यालय जयसिंहनगर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मसीरा के राम लाल केवट ने आवेदन करते हुए कमिश्नर को बताया कि उन्हें निस्तारी जल के लिए हैंडपंप खुदवाने है, इसके लिए अनुमति नहीं मिल रही है। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि वे निस्तारी जल के लिए हैंडपंप खुदवाने की अनुमति प्रदान करें। जिसमें कमिश्नर ने तहसीलदार जयसिंहनगर को निर्देश दिए कि वह ग्रामीणों को हैंडपंप खनन के अनुमति मुहैया कराएं। इसी प्रकार कमिश्नर ने अन्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।


Subscribe to my channel
Comments are closed.