भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बाहर घूमते पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक

266
Above News

कोविड-19 बीमारी संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक
सभी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें- कलेक्टर

शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत के सभागार में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को प्रसार नियंत्रण हेतु संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना कर्फ्यू का पालन सख्ती से कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन सहयोग की आवश्यकता है कोरोना संक्रमण व बचाव के लिए सभी कोरोना वॉलिंटियर के के रूप में खुद सुरक्षित रखते हुए अपने घर परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखकर अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 मई तक लागू कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाए,शादी समारोह में 25 से अधिक लोग ना हों तथा मैरिज हाल आदि में शादी नहीं हो, शादी की अनुमति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी से प्राप्त करना अनिवार्य है तथा शादी समारोह में भी सोशल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर मास्क का उपयोग किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि ब्यौहारी क्षेत्र में संक्रमण का प्रसार बहुत तेज हो रहा है इसके रोकने के लिए हमें कोरोना कर्फ्यू का खुद पालन करना होगा तथा अपने परिचितों को भी इसका पालन कराना सुनिश्चित करें, मास्टर का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनीटाइजर का उपयोग करना आवश्यक है, होम आइसोलेशन में रहते हुए बाहर ना निकले क्योंकि इससे आप करोना बीमारी का कैरियर बनकर इसका प्रसार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना बीमारी का चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू के दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि हमारे संसाधन सीमित हैं और इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रसार को रोकना अति आवश्यक है। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी जवाबदारी व जिम्मेदारी का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाहर घूमते पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित की जाए तथा
ब्यौहारी में सेक्टर बनाकर माइक व पंपलेट के साथ प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव अधिक है वहां वहां सतत निगरानी की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बस परिवहन व आटो परिवहन में भी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सख्ती की जय। पुलिस अधीक्षक ने एसडीओ पुलिस ब्यौहारी को निर्देशित किया कि कड़ाई भी और सतत निरीक्षण भी ताकि इस भयावह स्थिति से इससे निजात मिल सके।
बैठक में विभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर,एसडीओ पुलिस श्री सचिन धुर्वे, तहसीलदार श्री राबिन जैन, टीआई श्री अनिल पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाजसेवी श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री राम सुमिरन चतुर्वेदी, श्री मदन गुप्ता श्री विनोद ताम्रकार, श्री चिरंजीलाल सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper