भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजश्री गुटका गोदाम में पड़ा छापा, लोडेड डम्पर सहित 78 बोरी गुटखा जप्त।

331
Above News

जमुना मिश्रा क़ी रिपोर्ट:-कोतमा नगर में आज शनिवार को प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजश्री गुटखे के एजेंसी में धावा बोलते हुए एजेंसी के मालिक मुकेश राजानी के कब्जे से तकरीबन 78 झाल (बोरी) राजश्री व उसका मिक्सिंग जर्दा जब्त कर कार्यवाही की। उक्त एजेंसी में डम्पर क्रमांक MP 35 GA 0367 में राजश्री गुटखे की बोरियाँ मुकेश राजानी की एजेंसी में आकर खड़ी हुई थी जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा प्रशासन को दी गयी और सूचना के बाद कोतमा एसडीएम, तहसीलदार व पटवारी सहित पुलिस विभाग के निरीक्षकों की टीम ने मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुए उक्त डम्पर को जब्त कर मौका पंचनामा तैयार किया व एजेंसी के गोदाम में रखी हुई राजश्री की बोरियों को कब्जे में लेते हुए कमरे को सील करके उक्त डम्पर को थाना कोतमा भेजा।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के लिए लगाए गए प्रशासनिक Lockdown के दौरान लोकप्रिय गुटखा राजश्री की ब्लैकमेलिंग कोतमा क्षेत्र में जोरों पर थी। माल को स्टॉक करके प्रतिनग 5 से 10 रुपये ज्यादा कीमत में ग्राहकों को तमाम दुकानदारों द्वारा लूटा जा रहा था।

बताया जाता है कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार दोपहर 12 बजे के बाद तमाम बिजनेस एक्टिविटी पर प्रतिबंध लगे होने के बावजूद राजश्री की खेप शाम 04 बजे खुलेआम डम्पर से उतारकर गोदाम में भेजने की तैयारी थी लेकिन ऐन वक्त पर मुखबिर की सूचना ने बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करा दी। यह तथ्य बिल्कुल सही है कि इस लोकप्रिय गुटके राजश्री को लोकप्रियता के कारण पिछले वर्ष के लॉकडाउन में जिन जिन व्यापारियों ने राजश्री का नियमविरुद्ध कीमत बढ़ाकर करोड़ों कमाए वे इस साल भी कोरोना अवधि में वही लूटमार व राजश्री की कालाबाजारी मचाये हुए हैं। राजानी के अलावा कोतमा में अन्य कई व्यापारी भी राजश्री की कालाबाजारी में लिप्त हैं, अब देखना यह है कि उनका गिरेबान प्रशासनिक हाथों में कब तक आता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper