राजश्री गुटके की कालाबाजारी पर प्रशासन का बरसा कहर 20 लाख से अधिक की राजश्री जप्त
शहडोल/अनूपपुर। जिले के कोतमा विकासखंड मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 1 में राजानी एजेंसी के द्वारा आपदा को अवसर बनाकर राजश्री गुटके की कालाबाजारी की जा रही थी, इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन तक पहुंचने के बाद स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही की , लगभग 85 बोरे राजश्री के जप्त किए गए हैं, खबर है कि लॉक डाउन के समय के दौरान कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन करते हुए राजानी एजेंसी के संचालकों द्वारा अपने गोदाम से इसकी कालाबाजारी की जा रही थी, प्रशासन को इसकी खबर मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई।
एसडीएम कोतमा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो 4 से 6 मजदूर एक बड़े वाहन से राजश्री गुटके के बोरे उतार रहे थे और वहीं से बिक्री भी की जा रही थी SDM ने बताया कि राजानी एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन के साथ ही धारा 144 का उल्लंघन करने कालाबाजारी करने तथा अन्य धाराओं के तहत अपराधिक मामला कायम करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है और आगामी आदेश तक दुकान और गोदाम भी बंद रहने के बातें कही गई ।
गौरतलब है कि राजानी एजेंसी के द्वारा अनूपपुर जिले ही नहीं बल्कि शहडोल,अनूपपुर, डिंडोरी और छत्तीसगढ़ के आसपास के अन्य जिलों में राशि का कारोबार किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य स्थानों से यहां राजश्री गुटके लाकर बिक्री की जाती है, बीते वर्ष भी लॉक डाउन के दौरान भी इनके द्वारा राजश्री गुटके की कालाबाजारी कर करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा किया गया था शासन द्वारा कार्यवाही की प्रशंसा की जा रही है।






Subscribe to my channel
Comments are closed.