भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं एसपी ने रेल्वे स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं रेल्वे ट्रैकिंग का किया निरीक्षण

256
Above News

वोकारो से आने वाली संजीवनी एक्सपे्रस के मद्देनजर व्यवस्थाआंे का लिया जायजा
शहडोल- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गौस्वामी ने आज रेल्वे स्टेशन शहडोल की व्यवस्थाओं एवं रेल्वे ट्रैकिंग कर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वोकारों से आॅक्सीजन टैªंकर लेकर आने वाली संजीवनी एक्सपे्रेस जो भोपाल तक जाएगी तथा विभिन्न स्थानों में आॅक्सीजन ट्रैंकर उतारेंगी। शहडोल में व्यवस्थाआंे का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहडोल की आॅक्सीजन ट्रैंकर को मुख्य ट्रेन से अलग करने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए यह भी तय करंे कि संजीवनी एक्सपे्रस को अधिक देर तक न रोका जाएं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रेल्वे ट्रैकिंग का अवलोकन किया। इस दौरान रेल्वे अधिकारियों एवं इंजीनियर्स के साथ उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहाॅ शहडोल के आॅक्सीजन ट्रैंकर को पृथक कर अलग दूसरे रेल्वे लाइन में रखना है। कलेक्टर ने कहा कि उस स्थान को समलतीकरण कराकर यह सुनिश्चित करें कि ट्रैक सहित ट्रैंकर आसानी से उतर सके। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.डी. पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, तहसीदार सोहागपुर श्री लवकश शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी, एआरएम रेल्वे श्री प्रशंात कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री इन्द्र सिंह एवं रेल्वे स्टेशन मास्टर श्री ओ.पी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper