भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं एसपी ने कोविड आईसीयू वार्ड में मरीजो की ली स्वास्थ्य की जानकारी

300
Above News

कलेक्टर एवं एसपी ने मेडिकल काॅलेज में व्यवस्थाओ का लिया जायजा

कलेक्टर पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ कराने के दिए निर्देश
शहडोल- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज मेडिकल काॅलेज भ्रमण कर मेडिकल काॅलेज शहडोल में कोविड मरीजो को दी जाने वाली चिकित्सकीय व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कोविड आईसीयू वार्ड मंे स्वयं जाकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी मेडिकल काॅलेज अधीक्षक डाॅ0 नागेंद्र सिंह से प्राप्त की तथा कोविड-19 मरीजो के व्यवस्थाओ के संबंध में की गई तैयारियो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल काॅलेज की पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज शहडोल में प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज के अंदर प्रवेश करने वाली वाहनो को प्रवेश निषेध घोषित करते हुए पार्किंग निषेध का बोर्ड भी लगाया जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल काॅलेज शहडोल पुलिस चैकी का भी निरीक्षण किया और वहाॅ उपस्थित पुलिस अधिकारियांे एवं कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेडिकल काॅलेज एल.एम.ओ. प्लांट का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने एल.एम.ओ. में लिक्विड आक्सीजन की जानकारी प्राप्त की मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन भी प्राप्त हो गई। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मेडिकल काॅलेज में अभी 525 आक्सीजन सिलेण्डर है जिसमें बैकअप के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर वार्डो में रखे गए हैं। कलेक्टर ने डीन मेडिकल काॅलेज से कहा कि 300 सिलेण्डर मेडिकल काॅलेज मंे भरे हमेश तैयार रहे और 200 आक्सीजन सिलेण्डर का वैकअप तैयार रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, मेडिकल काॅलेज अधीक्षक डाॅ. नागेन्द्र सिंह, डाॅ. राजेश तेम्बूलकर, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया तहसीदार सोहागपुर श्री लवकुश शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper