भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का किया निरीक्षण

285
Above News

शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव कमिश्नर के साथ रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिक में जांच कराने हेतु आने वाले सामान्य रोगी एवं संभावित कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिक में जांच के लिए आने वाले मरीजों से सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना मरीजों की सैंपलिंग की गति बढ़ाई जाए तथा जांच रिपोर्ट समय पर प्राप्त हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से चर्चा की। कमिश्नर ने नर्स ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण किया तथा नर्सों से चर्चा कर उनकी हौसला अफजाई की। कमिश्नर ने पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया तथा पैथोलॉजी और एक्स-रे के संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्डन का विकास करने के निर्देश भी खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper