कमिश्नर ने संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना चिकित्सालय का किया निरीक्षण
शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना चिकित्सालय पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कोरोना वायरस मरीजों के उपचार के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की। चिकित्सकों ने कमिश्नर को बताया कि चिकित्सालय में छः कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में 10 ऑक्सीजन बेड्स हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन सामग्री मुहैया कराई जाए।कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर पाली में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर के चिकित्सक ने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में 6 मरीज हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों को इंडियन कॉफी हाउस से खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में अभी 72 बेड खाली हैं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.