भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं एसपी ने शहरी क्षेत्र शहडोल के विभिन्न चैराहों का किया औचक निरीक्षण

260
Above News


शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र शहडोल के विभिन्न चैराहों में लॉकडाउन स्थिति का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश तिवारी को निर्देशित किया कि जयस्तभ चैक से लेकर बुढार चैक तक व शहर के अन्य चैराहों पर सतत निगरानी कडाई की आवष्यकता है, इधर उधर घूमने वाले लोग, अस्पताल का बहाना बनाकर, दवाई लेने का बहाना बनाकर, अनावश्यक घूमते रहते हैं इसके नियंत्रण के लिए समय-समय पर वीडियो क्लिपिंग भी बनवाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब कड़ाई की आवश्यकता है कड़ाई करते हुए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों जिनमें इधर उधर लोग अनावश्यक घूमते पाए जाएं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। आज कलेक्टर ने गांधी चैराहा अंबेडकर चैराहा में स्वयं उपस्थित होकर हो कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सवारियों से उनके निकलने का कारण पूछा तथा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना काम के घर से बाहर ना निकले।


इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, जिला आबकारी अधिकारी श्री एस के राजौरे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश तिवारी सहित पुलिस बल का अमला उपस्थित रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper