कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार एवं धनपुरी कोविड-19 होम आइसोलेसन के मरीजों से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी
होम आइसोलेशन में भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करे पालन
शहडोल- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज विकासखंड बुढार के भ्रमण के दौरान कोविड-19 होम आइसोलेशन के मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन में भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाय तथा साबुन से बार-बार हाथ धोना भी सुनिश्चित किया जाए क्योंकि ऐसा नहीं करने से पूरे घर के लोग करोना पॉजिटिव हो जाएंगे इसलिए धैर्य एवं संयम रखकर इस बीमारी से निजात पाएं।
आज भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वार्ड नंबर 2 बुढार के गुप्ता परिवार जहां उनका बच्चा पॉजिटिव हैं एवं धनपुरी रीजनल कॉलोनी जहां चार पॉजिटिव केस मिले है उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज है वहां स्टीकर लगाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि होम आइसोलेशन के मरीज बाहर ना घूमे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, एसडीओपी श्री भरत दुबे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी, बुढार सुश्री शिवांगी सिंह बघेल एवं बकहो श्री जयदेव दीपंकर, नगर निरीक्षक बुढार श्री महेंद्र सिंह चौहान डीपीसी डॉ मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Subscribe to my channel
Comments are closed.