भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बुढार एवं धनपुरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने नगर पालिका परिषद धनपुरी के सभागार में ली बैठक

253
Above News

शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज विकासखंड बुढार के भ्रमण के दौरान बुढार, धनपुरी एवं बक हो क्षेत्र में कोविड-19 प्रसार के मद्देनजर रोकथाम के लिए नगर पालिका धनपुरी में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बक हो बुढार एवं अमलाई खैरहा क्षेत्रों में कोरोना प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है जिसके लिए अब कडाई के साथ साथ सतत निगरानी एवं मोबाइल बैंन द्वारा प्रचार प्रसार एवं उन क्षेत्रों में जहां धनात्मक मरीज अधिक निकल रहे हैं वहां सेनेटाइजेशन एवं माइक्रो कंटेनमेंट बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम अपने अनुभाग क्षेत्र में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी अनुभाग के अधिकारियों को जोड़कर सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित करते हुए कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए एक मिशन के रूप में सकारात्मक कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि हम उदासीन बने रहेंगे तो कोरोना महामारी को रोकना कठिन हो जाएगा स्थिति विस्फोटक हो जाएगी इसके लिए समाजसेवी संगठनों जनप्रतिनिधियों एवं कोरोना वॉलिंटियर का सहयोग प्राप्त कर रोकथाम की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को राजस्व अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों के साथ साथ चिकित्सकीय अमला से सामंजस्य स्थापित कर उन क्षेत्रों में ने के लिए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिन क्षेत्रों में कोरोना के धनात्मक मरीज अधिक निकल रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन जो भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करें और इधर-उधर घूमते पाए जाएं उनके उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य संबंधित अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की ढिलाई न दी जाए। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का भी ध्यान रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक दूध फल सब्जी विक्रेता खेले में चिन्हित वार्डो में ही अपने सामान का विक्रय करें मेडिकल साथ ही केवल इमरजेंसी मेडिकल को ही आपातकालीन स्थिति में छूट दी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने क्षेत्र के लोगों को बचा ना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है इसके लिए एसईसीएल एवं ओपियम से सहयोग लेकर थाना तहसील अस्पताल मेडिकल स्टोर स, फीवर क्लीनिक सेंटर व अन्य स्थानों मुख्य चौराहों आदि में सैनिटाइजेशन किया जाए।

उन्होंने कहा कि गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए खाना आदि देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक साझा कार्य योजना तैयार कर उनको घर पर ही भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए डीपी सी डॉक्टर मदन त्रिपाठी से मिलकर आवश्यक कार्य योजना बनाएं ताकि हर बेसहारा एवं गरीब को भोजन मिल सके।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम एस सागर, एसडीओपी श्री भरत दुबे, तहसीलदार श्री भरत सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी, बको श्री जयदेव दीपांकर शिवांगी सिंह बघेल, नगर निरीक्षक बुढार श्री महेंद्र सिंह चौहान, नगर निरीक्षक धनपुरी श्री शुक्ला, अमलाई उपनिरीक्षक श्री विकास सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper