30 अप्रैल को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक
शहडोल – संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्ट्रेट सभागार शहडोल में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक 30 अप्रैल 2021 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया है। उक्त बैठक में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, वन मंडल अधिकारी उत्तर एवं दक्षिण जिला शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सोहागपुर शहडोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला शहडोल एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष तथा जिले के समस्त अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका परिषद शहडोल तथा अध्यक्ष एनजीओ, फल सब्जी विक्रेता संघ एवं किराना विक्रेता संघ तथा व्यापारी संघ जिला शहडोल को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.