भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनोखी पहल भाप लेकर पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण निजात पानें का प्रयास

222
Above News

उमरिया – देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ने से आम नागरिकों के अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स भी अब इसकी चपेट में आ रहे थे। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए देशी नुस्खों का इस्तेमाल कर भाप लेने की व्यवस्था बनाई है। नौरोजाबाद पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए नौरोजाबाद थाना के थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने एक अनोखी पहल की है। इस पहल से थाने के पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। थाने में स्टीम सिस्टम लगाया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी आराम से भाप ले सकते हैं। इस स्टीम को कारगर बनाने के लिए नीम, लौंग आदि सामग्री डाल दी जाती है, जिससे फेंफड़ों को काफी राहत मिलती है और कोरोना से बचाव भी किया जा रहा है।

नौरोजाबाद थाना के थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, हमने एक दिन पहले ही ये शुरू किया है, क्योंकि थाने का स्टाफ 24 घंटे काम कर रहा है। ऐसे में घर जाने में डर लगता है कि कहीं हमारे परिवार को संक्रमण न हो जाए। घर पर भाप लेना संभव नहीं हो पा रहा था, इसके बाद हमने थाने में ही भाप लेने की व्यवस्था की।
स्टीम सिस्टम के अंदर पानी भरकर नीम के पत्ते और लौंग आदि डालकर उसे गर्म कर लेते हैं। साथ ही स्टीम सिस्टम के सामने पुलिसकर्मियों को खड़ा कर देते हैं, जिससे पुकिसकर्मी सीधे भाप ले सकें, हालांकि ऐसा करने से बेहद फाएदा मिल रहा है।
सुबह और शाम हर पुकिसकर्मी भाप ले रहे हैं। जहां एक तरफ इसका फायदा पुलिसकर्मी लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर थाने में आने वाले आम लोग भी इसका फायदा ले रहे हैं।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper