भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

काल सेन्टर से सभी होम आइसोलेशन किये गए मरीजों की हो रही हैं मानीटरिग

235
Above News

उमरिया – होम आइसोलेशन मरीजों से जिला मुख्यालय में बनाये गये काल सेन्टर से मानीटरिग की जा रही है, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव स्वयं काल सेन्टर की नियमित मानीटरिग कर रहे हैं, मानीटरिग हेतु आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गई है जो तीन शिफ्ट में 24 घण्टे सेवाएं दे रहे हैं। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा होम आईसोलेट हुए भर्ती मरीजों से सरलता एवं सहजता से बात की जा रही है, उनका हाल चाल जानने के साथ ही , उन्हें क्या करना है, क्या नही करना है, की भी जानकारी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है।

काल सेन्टर से काउंसलिंग के साथ ही, समय पर दवाई खाने, दवाई की उपलब्धता, होम आइसोलेशन तथा जल्दी रिकवरी संबंधी सुझाव दिया जाता है। 27 अप्रैल को 640 में से 639 पेसेंट से, 26 अप्रैल को 640 में से 639 से, 25 अप्रैल को सभी 704 मरीजों से, 24 अप्रैल को सभी 697 मरीजों से काल सेन्टर से संपर्क किया गया.। होम आईसोलेट मरीज 24 घंटे काल सेंटर की मदद से जुडे हुए है।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper