कोरोना काल मे बुढार पुलिस चिलचिलाती धुप मे भी घर घर जाकर बाट रही खाने के पैकेट
शहडोल- कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण एवं लॉकडाउन अवधि में बुढार पुलिस जहां एक और सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में गरीबों को दो वक्त का खाना का पैकेट भी घर घर पहुंचा रही है। बुढार पुलिस का यह कदम सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने सभी पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है कि स्वयं सुरक्षित रहे तथा दूसरों की भी सुरक्षा करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग भी करें, जिससे हर व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना बनी रहे और आप सभी उनके लिए रोल मॉडल बन सके। बुढार पुलिस महकमा 62 वर्ष से अधिक के वृद्ध दिव्यांगजन एवं बेसहारा लोगों को चिन्हित कर उन्हें भोजन उपलब्ध कराकर जहां एक और मानवता की मिसाल पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों एवं बेसहारों को भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें जीने की राह भी दिखा रही है। इस पुनीत कार्य में धनपुरी एसडीओपी भरत दुबे ,थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान तथा बुढार थाना स्टाप के द्वारा 62 वर्ष से अधिक के वृद्ध दिव्यांगजन एवं बेसहारा लोगों को चिन्हित कर चिलचिलाती धुप मे घर-घर एवं रेलवे स्टेशन पर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही बुढार पुलिस।




Subscribe to my channel
Comments are closed.