भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड केयर सेन्टर में सुविधाएं उपलब्ध कराने समाज सेवी आये आगें

239
Above News

उमरिया- कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के लिए सरकार के साथ समाज भी आगे आ रहा है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।

जिला प्रशासन व्दारा चंदिया में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीनियर बालक छात्रावास में कोविड केयर सेन्टर शुरू किया गया है, जहां पर 20 बेड की व्यवस्था, निशुल्क उपचार तथा दवाई की व्यवस्था की गई है। सेन्टर में भाप की मशीन तथा कैपरी की आवश्यकता महसूस की गई। प्रभारी तहसील दार चन्द्र शेखर मिश्रा एवं थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने समाज सेवी आशुतोष अग्रवाल से चर्चा की तो उन्होंने तुरंत ही भाप की 4 मशीन, 4 बिजली के बोर्ड एवं दो कैपरी कोविड केयर सेन्टर चंदिया को उपलब्ध करा दिये गये, उनकी इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper