भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

होम आइसोलेशन किये गये कोरोना पाजिटिव व्यक्तियों की हो रही है मानीटरिग

276
Above News

उमरिया – कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। स्थानीय निकाय के लोगों के साथ ही जिला स्तर से नियुक्त सेक्टर आफीसर भ्रमण कर एक एक मरीज की जानकारी रख रहे हैं। इन अधिकारियों को संक्रमित मरीजों की सूची उपलब्ध करायी गयी है।

उप संचालक क्रषि खेला वन डहरिया ने बताया कि सिगुडी में 4 कोरोना संक्रमति चिन्हित है, जिनमें दो होम क्वारंटीन है तथा दो जिला चिकित्सालय में भर्ती है, ग्राम स्तर पर आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, कोविड केयर सेन्टर आई टी आई मानपुर में बनाया गया है। गोवर्दे में 17 कोरोना संक्रमण मरीज हैं, जो सभी होम आइसोलेशन में है.
इसी तरह खनिज अधिकारी मान सिंह ने अपने सैक्टर में होम आइसोलेशन किये गए दो मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली । जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार ने बताया कि सभी कोरोना पेसेन्ट को दवाई वितरित की जा रही है। घुनघुटी में आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper