भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa// हाइब्रिड वर्चुअल कोर्ट ऑनलाइन सुनवाई विषय पर रविवार 09 मई को मीटिंग में जुड़ेंगे देश के जानेमाने रिटायर्ड जज, महाधिवक्ता, अधिवक्ता और सूचना आयुक्त//

239
Above News

पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से कोविड-19 महामारी के कारण न केवल सामान्य विभागों में बल्कि न्यायिक प्रणाली में भी काफी विपरीत तरह से असर पड़ा है। देखा जाए तो न्यायिक प्रक्रिया कोविड-19 से काफी हद तक प्रभावित हुई है। पहले भी स्वतंत्रता प्राप्ति से आज दिनांक तक यदि पूरे देश के न्यायालयों में पेंडिंग केस के विषय में जानकारी एकत्र की जाए तो लगभग सवा 4 करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग है जिनका निराकरण नहीं हो पाया है।
प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख प्रकरण के हिसाब से पूरे देश में पेंडेंसी भी बढ़ रही है। ऐसे में सवाल यह है यदि कोविड-19 महामारी का दौर जारी रहा तो प्रकरणों की सुनवाई किस प्रकार की जाएगी? इसका क्या विकल्प है? इस विकल्प की तलाश में समय-समय पर बुद्धिजीवियों के सुझाव आते रहते हैं। इसी तारतम्य में हाइब्रिड वर्चुअल कोर्ट फ़ॉर ईजी एंड फास्ट जस्टिस डिलीवरी सिस्टम के तहत प्रयास किए जाएं ऐसा प्रयास किया जा रहा है। देश की कई कोर्ट ने आंशिक तौर पर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है लेकिन पूरे देश में पेंडेंसी के हिसाब से देखा जाए तो यह बहुत कम है या लगभग न के बराबर है। इसका समाधान क्या होगा और कैसे हाइब्रिड वर्चुअल हियरिंग के माध्यम से न्यायिक एवं अर्ध न्यायिक क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है और मामलों का निपटारा काफी आसानी पूर्वक किया जा सकता है।
इसी विषय पर दिनांक 9 मई 2021 को दिन रविवार 46 वें राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व उपमहाधिवक्ता श्री दीपक अवस्थी, पूर्व जज एवं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता अनुवाद श्रीवास्तव, रीवा जिले के सहायक लोक अभियोजक लोकायुक्त सचिन द्विवेदी, वर्तमान मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह, पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेश गांधी, पूर्व मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप, माहिती अधिकार मंच मुंबई के संयोजक भास्कर प्रभु एवं कर्नाटक से आरटीआई एक्टिविस्ट वीरेश बेल्लूर, अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी, छत्तीसगढ़ से आरटीआई वर्कर देवेंद्र अग्रवाल, राजस्थान से सुरेंद्र जैन सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन पहले की तरह रविवार सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 के बीच में रखा गया है। यह कार्यक्रम जूम मीटिंग वेबीनार के माध्यम से होता है जिसका आईडी 9589152587 है एवं पासवर्ड RTI2005 है। देश विदेश में बैठे कार्यक्रम में रुचि रखने वाले लोग सीधे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।


खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper