भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश में कालाबजारी के लिये अनाज गेहूं सड़ाने की तैयारी:- मनीष श्रीवास्तव

244
Above News

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश महामंत्री- मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,शहड़ोल संभागीय मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर दूर बुढ़ार रोड विक्रमपुर स्थित हवाई पट्टी में खुले में 20 हजार क्विंटल गेहूं विगत 6 माह से रखा हुआ था,जो समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा किसानों से खरीदा गया गेहूं विगत दिनों पानी गिरने से सड़ रहा है।
दुख और शर्मनाक बात ये है कि,प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह शहड़ोल संभाग के अनूपपुर से हैं,और विगत 6 महीनों में इस सड़क से कई बार गुजरे भी हैं,पर चूंकि प्रशासन को इशारा कुछ और करने का था,इसलिये कुछ हुआ नही या किया नही,नान के जिला मैनेजर का बयान भी गोल मोल है।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि,पूरे संभाग में सैकड़ो जगहों पर लाखों टन गेहूं खुले में और इसी तरह की खबरें पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आ रही हैं।
मतलब पूरे प्रदेश में लाखों क्विंटल अनाज सरकार,मंत्री,अधिकारियों ने कालाबजारी के लिए सड़ाने का षडयंत्र रच कर प्लानिंग के साथ ये सब किया है तो अत्यंत शर्मनाक और घटिया कृत्य है,इस कोरोना काल मे गरीबों के मुंह से छीना गया है ये।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि,आत्मनिर्भरता, मेक इन इंडिया, और लोकल फार वोकल का फर्जी नारा देने वाली देश की सरकार आज देश की सभी तहसीलों और ग्राम पंचायतों में बड़े गोदामों का निर्माण क्यों नही करा सकती.?

  • फोटोज प्रदेश के कई जिलों की हैं।
खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper