ओह ये क्या अमेरिका से बेहतर सडक आप भी देखो
अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.-7999140850
उमरिया /बिरसिंहपुर पाली। यह रोड ही है खेत नहीं वैसे किसान भाई चाहे तो इस रोड में रोपा (धान) भी लगा सकते हैं।इस रोड की हालत मोटर वाहन तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं है। अभी तो बरसात का यह सिर्फ ट्रेलर है अभी तो पूरी बरसात बाकी है। बड़े-बड़े बैनर पोस्टर में अपनी फोटो छपवाने वाले पाली क्षेत्र के नेता, विधायक, और मंत्री इस रोड में आने का कष्ट करें और इस रोड के हालात को अपनी आंखों से देखें।चुनाव के वक्त सिर्फ वोट की अपील करने से कोई जनसेवक नहीं होता। सुनील साहू वार्ड नंबर 4 खालोंद बिरसिंहपुर पाली ने बताया की मेरे क्षेत्र के नेता अगर इस रोड की समस्या को दूर नहीं करवा पाए तो वह सिर्फ भाषण जिवी ही कहलाएंगे। मैं और मेरे वार्ड नंबर 4 के वार्ड वासी किसी नेता से उनके घर खाना मांगने नहीं आते और ना कोई नेता किसी के घर का खाना खर्चा चलाता है। अपने नेताओं से सिर्फ वार्ड की मूलभूत सुविधा ही चाहते हैं वर्तमान में यह रोड बहुत बड़ी समस्या है। नेताओं से अपील है इस रोड की समस्या को संज्ञान में लें।





Subscribe to my channel
Comments are closed.