भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सुश्री सोनिया मीणा बनी अनूपपुर कलेक्टर,अनूपपुर-सीहोर कलेक्टर का तबादला

320
Above News

भोपाल। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है वहीं, दूसरी तरफ इस बीच मध्यप्रदेश में फेरबदल का दौर जारी है, मिली जानकारी के मुताबिक अब मध्यप्रदेश में फिर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया, राज्य सरकार ने सीहोर और अनूपपुर के कलेक्टर बदल दिए हैं।
एमपी में सीहोर व अनूपपुर कलेक्टर बदले :
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना को रोकने के लिए सरकार जहां तमाम प्रयास कर रही है वहीं, मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उल्लेखनीय काम नहीं होने के कारण कलेक्टर इधर से उधर किये जा रहे हैं, इस बीच अब सीहोर और अनूपपुर कलेक्टर बदले, बता दें कि सीहोर की कमान चंद्र मोहन ठाकुर को मिली वही पर्यटन बोड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर भेजा गया है।

सोनिया मीणा को बनाया अनूपपुर का कलेक्टर
बताते चलें कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

अनूपपुर कलेक्टर को बनाया सीहोर का कलेक्टर
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के कलेक्टर अजय गुप्ता को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है, अब यहां अनूपपुर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर को पदस्थ किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper