जबलपुर – कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जहां शहरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर बीमार व्यक्तियों को दवाओं की किट प्रदान की जा रही है!
और कोविड टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा रहे हैं, वहीं अधिकारियों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है । साथ ही ऐसे कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है, ताकि उनके परिवार के दूसरे सदस्य संक्रमण से सुरक्षित रह सकें । इसी सिलसिले में रांझी और आधारताल क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पॉजिटिव मरीजों से भेंट की और उनकी कुशल क्षेम पूछी ।




Subscribe to my channel
Comments are closed.