सेक्टर सुपरवाइजर के खिलाफ कर रहे अनर्गल प्रचार
शहडोल। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास परियोजना जयसिंहनगर करकी में पदस्थ सुपरवाइजर श्रीमती कल्पना शर्मा पूरी ईमानदारी के साथ इस कोरोना आपदा काल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है किंतु कुछ विघ्न संतोषी तत्वों द्वारा अनर्गल प्रचार किया जा रहा है बताया जाता है कि जिस मकान में महिला सुपरवाइजर किराए में रहती है वहां मकान मालिक सहित किसी किरायेदार को कोरोना हो गया है जिसके कारण मकान मालिक ने सभी किरायेदारों से कहा था कि यहां सब बीमार हैं कुछ दिन ना रहे जिसके कारण सेक्टर सुपरवाइजर प्रतिदिन बुढ़ार से जयसिंहनगर अप डाउन कर रही हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रही है स्मरणीय हो की सेक्टर सुपरवाइजर के पास करकी के अलावा जयसिंहनगर का भी प्रभार है और इस कोरोना आपदा काल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही हैं ईमानदार लोगों के खिलाफ जिस प्रकार से दुष्प्रचार किया जा रहा है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.